यमुना के लिये गांव में किया जन संपर्क

मथुरा। यमुना मुक्तिकरण अभियान के पदाधिकारियों द्वारा अभियान को तीव्रता प्रदान करने के लिये दिन रात एक कर प्रयास किये जा रहे हैं। अभियान के फरह तहसील के अध्यक्ष गिरधारी लाल ने फरह ब्लाक के झण्डीपुर, बलरई, सुल्तानपुर, सलेमपुर, गढाया आदि गांव में 15 मार्च की पदयात्रा को लेकर जन संपर्क किया गया। उन्होने बताया कि अभियान के प्रचार प्रसार में रसिया मण्डली भी सम्मिलित रहेगी। उनके द्वारा रसिया गायकों से संपर्क किया गया। रसिया गायको द्वारा अभियान के प्रचार में सम्मिलित रहने की बात कहीं। टीएन शर्मा की लल्लू भजना मण्डल के संचालक त्रिलोकी नाथ शर्मा ने कहा कि अभियान के प्रचार के लिये रसियायों के माध्यम से यमुना भक्तों को अभियान में प्रेरित किया जायेगा। इस मौके पर संजू नाहर, विरेन्द्र उपाध्याय, राधेश्याम, मंजू शर्मा, साधू राम, बिजेश शर्मा, सोनी ठाकुर, हरी सिंह आदि उपस्थित थे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti