यमुना को बंधन मुक्त कराना ब्रजवासियों का परम कर्तव्य- जयकृष्ण दास

विश्राम घाट पर यमुना पूजन कर आज रवाना होगी बाइक रैली

यमुना रक्षक दल की बैठक को सम्बोधित करते सन्त जयकृष्ण दास 

मथुरा। आज 23 जून को हथिनी कुण्ड तक मोटर साइकिल यात्रा की तैयारियों के लिये यमुना रक्षक दल द्वारा 21 जून को शहर भर में जनसंपक्र किया गया। शनिवार को जग्गो की बगीची ध्रुव घाट पर यमुना रक्षक दल द्वारा यमुना भक्तों की बैठक की। अध्यक्षता करते हुये दल के अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि हथिनी कुण्ड पर कैद यमुना को मुक्त कराने हेतु हमें सतत् प्रयास करने होगें। विषैले जल से ब्रजवासियों के स्वास्थ को खतरा बढ रहा है। इसलिये समय रहते हमें यमुना जल को हथिनी कुण्ड से मुक्त कराना होगा। उन्होंने बाइक रैली की जानकारी देते हुये बताया कि आज 23 जून प्रातः 8ः00 बजे विश्रामघाट पर यमुना पूजन करने के पश्चात् 10ः00 बजे आरसीए गल्र्स डिग्री कालेज के सामने से बाइक रैली हथिनी कुण्ड के लिये रवाना होगी। यात्रा में भक्त बाइकों के साथ साथ अपने निजी वाहनो से भी शामिल होगें। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, लालबाबू यादव, सतीश यादव, अजय शर्मा गोपाल पाण्डे, जोनी ठाकुर, राजू यादव, विवेक शर्मा आदि उपस्थित थें।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti