यमुना दिवाने चले दिल्ली को हिलाने

       

अब यमुना मुक्त हो, शुद्ध हो यह नारा अब ब्रज को गुंजायमान मान कर रहा है जिसकी गूँज अब ब्रज से बाहर जाने लगी। यमुना भक्तों द्वारा भरी जाने वाली हुंकार अब दिल्ली की राजनीती के कान खडे करने लगी है। ब्रज का प्रत्येक ब्रजवासी और यमुनाभक्त ब्रज के मनोहारी घाटों पर यमुना के जल के हिलारेें देखना चाहता है । इसके लिये अब ब्रज पुनः उठ खड़ा हुआ है और श्री मान मन्दिर, श्री मद् पुष्टि मार्ग एवं भारतीय किसान यूनियन के संयुक्त तत्वाधान में यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा 15 मार्च को कोसी से दिल्ली तक यमुना मुक्ति के लिये पदयात्रा की जायेगी। आगामी पदयात्रा की सरकार को धमक सुनाने व सरकार को सतर्क करने की अब ब्रजवासी और यमुना भक्त शुद्ध यमुना जल लिये बिना नही हटने वाले है इसलिये सरकार यमुना के लिये सोचना और करना पड़ेगा। दिनांक 18 फरवरी बुधवार को यमुना मुक्तिकरण द्वारा गोकुल से दिल्ली तक ‘संकल्प’ वाहन रैली निकाली गयी। जिसका उद्देश्य सरकार को आगाह करना है कि 15 मार्च को यमुना भक्त का अथाह समुद्र यमुना मुक्त कराये बिना नहीं लौटेगा। समय रहते सरकार यमुना के लिये प्रभावी और कारगर कदम उठाये।  अभियान की वाहन रैली बुधवार प्रातः 7ः30 बजे गोकुल से प्रारम्भ हो अभियान के केन्द्रीय कार्यालय वृन्दावन पहुॅची जहाॅ से सभी गाडियाॅ एकत्रित हो सुबह 10 बजे दिल्ली के लिये रवाना हुये। असीम उत्साह और उमंग के साथ यमुना भक्त जय यमुना मैया के नारे लगाते हुये आगे बढने लगे। वाहन रैली ज्यों ज्यों दिल्ली की ओर बढती गयी काफिले में गाडियों की संख्या भी बढने लगी। किलोमीटरों लम्बी सैकड़ो वाहनों की कतार एक अद्भुत दृश्य प्रस्तुत कर रही थी। वाहन रैली का मार्ग में ब्रजवासी एवं यमुना भक्तों द्वारा जोरदार स्वागत कर वाहन रैली में लोग सम्मिलित भी हुये। वाहन रैली का अकबरपुर में राधेश्याम भगत एवं चन्द्रभान द्वारा स्वागत कर रैली में सम्मिलित हुये, इसके बाद छाता में मुन्ना मार्केट वालों द्वारा एवं विरेन्द्र सिंह जी, कोसीकलाँ में वाहन रैली का सैकड़ो की संख्या में क्षेत्रवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया जिनमें वीर बहादुर सिंह की पूरी टीम प्रमुख जो वाहन यात्रा में सम्मिलित हो आगे दिल्ली की ओर बढे़, आगे होडल में भारतीय किसान यूनियन के हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष केशव देव सिंह, धर्मदेव जी द्वारा वाहन रैली का स्वागत कर अपने वाहनों के काफिले के साथ दिल्ली के लिये रवाना हुये। वाहन रैली में सबसे आगे यमुना रथ उसके बाद अन्य गाडिया फिर मुख्य संचालन रथ एवं उसके बाद फिर सैकड़ो गाडियों का काफिला यमुना भक्तों की सुसज्जित वाहन सेना का आभास करा रहा था। इस अद्भुत नजारे को देख लोग स्वतः ही हाथ जोड़ नमन कर रहे थे।  अभियान के पदाधिकारियों द्वारा संचालन रथ से मार्ग मे सभी क्षेत्रवासियों को 15 मार्च 2015 की यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा के विषय में अवगत कराते जा रहे थे। 

मितरौल में चल रहे 108 गांव के भोज में उपस्थित सभी सरपंचो और लोगो ने वाहन यात्रियों को किया भव्य स्वागत

होडल से आगे वाहन रैली दिल्ली की ओर बढी तो मार्ग में मितरौल में आयोजित 108 गांव के भोज कार्यक्रम में उपस्थित 108 गांव की पाल के सरपंच अरूण जेलदार जी द्वारा वाहन रैली का स्वागत किया गया इसके साथ ही उन्होने यमुना मुक्तिकरण अभियान को अपना समर्थन देते हुये कहा कि यमुना की समस्या से दक्षिणी हरियाणा भी बुरी तरह प्रभावित है हम पूरी तरह से आपके साथ है। भोज में उपस्थित हजारों हरियाणा वासियों को मंच से सम्बोधित करते हुये सभी ग्रामवासियों से 15 मार्च की यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में भाग लेने का आवह्न किया। मंच से सम्बोधित करते हुये अभियान के संरक्षक गोकुल के पुष्टिमार्गिय आचार्य श्री पंकज बाबा महाराज ने कहा कि यमुना से आप और हमारी आस्था और जीवन दोनो ही जुड़े है जिसके लिये हम सभी संघर्ष कर रहे आप सब से भी आवह्न है कि आप सब भी 15 मार्च को आन्दोलन में भाग ले अभियान को गति प्रदान करे। अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधकान्त शास्त्री द्वारा अभियान के विषय में सभी को अवगत कराया और 15 मार्च को पदयात्रा में चलने की अपील की। 

इसके बाद वाहन रैली दिल्ली की ओर सैकड़ो वाहनो के काफिले के साथ रवाना हुयी। वाहन रैली की इस धमक ने प्रशासन के कान खडे कर दिये और इस वाहन रैली में दिल्ली के राजनीति में यमुना को लेकर अब हलचल पैदा कर दी है। 

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन (भानू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय सहसंयोजक सुनील सिंह, राष्ट्रीय महासचिव हरेश ठेनुआ, पूज्य मनीष बाबा, अभियान के प्रदेश संयोजक श्याम चतुर्वेदी, अभियान के संगठन मंत्री कुंवर नरेन्द्र सिंह, डीपी चतुर्वेदी, राज शर्मा, उद्दयन शर्मा, पंकज चतुर्वेदी, आदि सैकड़ो कार्यकर्ता मुख्य रूप से सम्मिलित रहे। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS

  1. Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted




Mediabharti