मथुरा। जमुनापार उद्योग व्यापार मंडल आज मंगलवार से पूर्ण रूप से बंद किये जाने पर ऐतराज जताया है।
व्यापार मण्डल के मंडल प्रभारी कपिल गुप्ता ने कहा कि यदि पुल पूर्ण रूप से बंद कर दिया जायेगा तो जमुनापार के व्यापारियों पर इसका असर पड़ेगा। उससे कहीं अधिक शहर के शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे क्षेत्र के हजारों छात्र-छात्राओं पर इसका भारी असर पड़ेगा। छह माह बंद रहने पर तो बच्चों की परीक्षायें भी आ जायेंगी जिससे शिक्षण कार्य पूर्ण रूप से प्रभावित हो जायेगा। उद्योग व्यापार मण्डल के अलावा और भी कई सामाजिक संस्थानों ने इस पर ऐतराज जताया है और डीएम से यमुना पुल को पूर्ण रूप से बंद न करके पैदल और दुपहिया वाहनों को प्रवेश दिया जायेगा।





