यमुना पूजन कर 23 को हथिनी कुण्ड के लिये रवाना

बैठक कर बाइक रैली की रणनीति तैयार करते यमुना रक्षक दल के कार्यकर्ता

मथुरा। 23 जून हथिनी कुण्ड तक मोटर साइकिल यात्रा की तैयारियों के लिये यमुना रक्षक दल द्वारा शुक्रवार को शहर भर में जनसंपर्क किया गया। 20 जून को काशीबाई धर्मशाला बंगाली घाट पर यमुना रक्षक दल द्वारा कार्यकताओं की बैठक रखी गई। बैठक अध्यक्षता करते हुये यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने मोटर साइकिल यात्रा की जानकारी देते हुये बताया कि 23 जून को मोटर साइकिल यात्रा मथुरा से हथिनीकुण्ड के लिये प्रंस्थान करेगी। 23 को प्रातः 8 बजे विश्रामघाट पर यमुना पूजन करने के पश्चात् 10 बजे से आरसीए गल्र्स डिग्री कालेज के सामने से यात्रा रवाना होगी। यात्रा में यमुना भक्त मोटर साइकिल के साथ साथ अपने निजी वाहनो से भी यात्रा में शामिल होगें। मोटर साइकिल यात्रा बीच में पडाव डालते हुये हथिनीकुण्ड तक पहुॅचेगें। दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव ने ब्रजवासियों से मोटर साइकिल यात्रा में भाग लेने की अपील की। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्टीय सचिव अब्दुल जब्बार, शहर अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, राजेन्द्र भगत जी, राजकुमार मामा, त्रिलोकी व्यास, गोपाल पाण्डे, अनिल चतुर्वेदी, विवेक शर्मा, शिवदत्त चतुर्वेदी आदि उपस्थित थें।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti