यमुना प्रदूषण मुक्तिकरण को यमुना रक्षा मंच ने लगायी गिरिराज परिक्रमा

यमुना बचाने को गिर्राज परिक्रमा लगाते राष्ट्रीय यमुना रक्षा मंच के ब्लाक अध्यक्ष राम पुरोहित सहित 51 भक्त

गोवर्धन। गोस्वामी पूज्य पाद गोस्वामी पंकज बाबा के निर्देशन में यमुना महारानी को स्वच्छ व सुन्दर बनाने के लिए राष्ट्रीय यमुना रक्षा मंच के ब्लाक अध्यक्ष रामपुरोहित सहित 51 भक्तों ने गिर्राज जी की द्वतीय वर्ष की पांचवी परिक्रमा लगाई गई। इस मौके पर राष्ट्रीय यमुना रक्षा मंच के ब्लाक अध्यक्ष रामपुरोहित ने कहा कि यमुना महारानी हमारे ब्रज की धरोवर है इसको बचाने के लिए प्रत्येक ब्रजवासी को संघर्ष करना चाहिए। इस मौके पर दीनदयाल, खिल्लविहारी, गंगा राम, बबलू, अजय गौड, ब्रज किशोर, सागर, अजय ठाकुर, गोपाल, गोविंदा, केशव, मानसिंह, सुभाष, सोनू, प्रथ्वी, बल्देव आदि भक्त थे।

 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login