यमुना बचाने के लिये हमें सभी को एक जुट होना पडेगाः सन्त जयकृष्ण दास

1 अक्टूबर बुधवार को यमुना रक्षक दल के शहर कार्यालय बंगाली घाट पर यमुना रक्षक दल के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक हुयी जिसमें 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड पर होने वाले सत्याग्रह की तैयारियों को लेकर चर्चा हुयी। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी ने की। राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि आज आवश्यकता है कि सभी को एक जुट होना पड़ेगा। केन्द्र सरकार का यमुना के प्रति रूख सकारात्मक है एवं हथिनी कुण्ड पर होने वाला सत्याग्रह यमुना के लिये अन्तिम लड़ाई होगी और इस आन्दोलन में सभी को एक जुट हो आन्दोलन में भाग लेना होगा। 2013 में लाखो ब्रजवासियों ने जो दिल्ली तक पदयात्रा कर जो तपस्या की थी वह तपस्या फलीभूत हो रही है। हमें आशा है कि केन्द्र सरकार हमारी मांगो को मान यमुना को हथिनी कुण्ड से मुक्त करेगी । यमुना रक्षक दल के राष्टीय महासचिव रमेश सिसौदिया ने बताया कि 2 नबम्बर को हथिनी कुण्ड बैराज पर दल द्वारा किये जाने वाल सत्याग्रह में हजारों साधु-सन्त, किसान व यमुना भक्त भाग लेगें । ब्रज में ब्रजवासियों को जाग्रत करने व उनसे सत्याग्रह में भाग लेने की अपील करने के लिये 2 अक्टूबर से यमुना रक्षक दल गांव- गांव भ्रमण कर जागरूकता अभियान चलाया जायेगा। सन्त ने आगे की जानकारी देते हुये बताया कि 15 अक्टूबर को यमुना विचार गोष्ठी का आयोजन वृन्दावन गोविन्द मठ में किया जायेगा जिसमें यमुना पट्टी के दर्जन भर सांसद व विधायक भाग लेगें इसके साथ सभी जिला पंचायत अध्यक्ष, जिले के पूर्व विधायक एवं पूर्व सांसद,  नगर पंचायत अध्यक्ष, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला पार्षद, प्रधान, सभासद, पंचायत सदस्य व यमुना भक्तों के साथ- साथ यमुना के लिये वर्षो से कार्य कर रही संस्थाओं को  आमन्त्रण भेजा जा रहा है। मथुरा की सांसद हेमा मालिनी, उन्नाव के सांसद साक्षी जी महाराज, हाथरस के सांसद राजेश दिवाकर, फतेहपुर सीकरी के सांसद बाबूलाल चैधरी ने विचार गोष्ठी में भाग लेने की स्वीकृति दे दी है तथा बाकी सांसद व विधायकों से संपर्क किया जा रहा है।

यमुना रक्षक दल के प्रदेश सचिव हाशिम खान ने कहा कि हथिनी कुण्ड पर होने वाल सत्याग्रह में सैकड़ो मुस्लिम भाई उपस्थित रह तिलावत ए कुरान करेगे। 

इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के राष्टीय सलाहकार शिवदत्त चतुर्वेदी, नगर अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, नगर महामंत्री शरद वर्मा, नगर प्रभारी त्रिलोकी व्यास, गोपाल पाण्डे, पवन अग्रवाल, गोलू शर्मा,  अनिल चतुर्वेदी, किलो पण्डा आदि उपस्थित थें। 

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login