
23 जून हथिनी कुण्ड तक मोटर साइकिल यात्रा की तैयारियों के लिये यमुना रक्षक दल द्वारा 21 जून को शहर भर में जनसंपर्क किया गया। शनिवार को जग्गो की बगीची ध्रुव घाट पर यमुना रक्षक दल द्वारा यमुना भक्तों एवं कार्यकताओं की बैठक रखी गई। बैठक अध्यक्षता करते हुये यमुना रक्षक दल के राष्टिय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि हमारी यमुना मैया हथिनीकुण्ड पर कैद है और उसको मुक्त कराने के लिये हमें सतत् प्रयास करने होगें। यमुना के विषैले जल से ब्रजवासियों के स्वास्थ को खतरा बढ रहा है। इसलिये समय रहते हमें यमुना जल को हथिनी कुण्ड से मुक्त कराना होगा। संत ने मोटर साइकिल यात्रा की जानकारी देते हुये बताया कि 23 जून को मोटर साइकिल यात्रा मथुरा से हथिनीकुण्ड के लिये प्रंस्थान करेगी। 23 को प्रातः 8 बजे विश्रामघाट पर यमुना पूजन करने के पश्चात् 10 बजे से आर.सी.ए. गल्र्स डिग्री कालेज के सामने से यात्रा रवाना होगी। यात्रा में यमुना भक्त मोटर साइकिल के साथ-साथ अपने निजी वाहनो से भी यात्रा में शामिल होगें। इस अवसर पर यमुना रक्षक दल के शहर अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी,यादवेन्द्र श्री कृष्ण यादव महासभा के अध्यक्ष लालबाबू यादव, सतीश यादव, अजय शर्मा गोपाल पाण्डे, जोनी ठाकुर, राजू यादव, विवेक शर्मा आदि उपस्थित थें।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS
Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted