यमुना मिशन के कार्यकर्ता स्वामी घाट स्थित साफ सफाई करते हुए
मथुरा। यमुना मिशन द्वारा मोक्षधाम से लेकर स्वामी घाट तक साफ- सफाई कर घाटों का जीर्णोद्घार किया जा रहा है। इसी क्रम में यमुना मिशन द्वारा स्वामी घाट पर जीर्णोद्घार का कार्य किया जा रहा है। यमुना मिशन द्वारा विगत कई माह से स्वामी घाट पर चैतरे का निर्माण कार्य किया जा रहा है जिसमें मिशन के कार्य कर्ताओं द्वारा मलबा भरकर उसकों समतल बनाया जा रहा है। इसी के साथ मिशन के कार्य कर्ताओं द्वारा रानीघाट (स्वामीघाट ) की पानी डाल घाटों को चमकाया गया। यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने बताया कि यमुना मिशन द्वारा स्वामी घाट पर श्रद्घालुओं की सुविधा के लिये चबूतरा तैयार किया जा रहा है इसी पर बैठने के लिये कुर्सीया लगाई जायेगी जिससे यहॉ देश विदेश से आने वाले श्रद्घालुओं बैठ सके। चबूतरे से सटे रानीघाट पर भी मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा सफाई की गई जिससे वह घाट चमकते नजर आ रहे है। उन्होने बताया कि यमुना मैया की कृपा और यमुना भक्तों के सच्चे प्रयास से कृष्णकालीन घाटों की छटा द्वापार कालीन दिखाई देगी।





