यमुना मिशन के कार्यकर्ता घूम घूम दे रहे स्वच्छता का संदेश

यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा अब दलों में विभाजित हो जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जा लोगो में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलायी जा रही है। यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा सड़कों पर झाडू लगा, गन्दगी साफ कर लोगो को स्वच्छता रखने के लिये प्रेरित किया जा रहा है।

यमुना मिशन के संयोजक पं अनिल शर्मा ने कहा कि हम अपने ओर पास के वातावरण में यदि स्वच्छता रखेगे तो हमारा देश स्वच्छ देश का उदाहरण प्रस्तुत करेगा।

यमुना मिशन की टीम जगह जगह जाकर स्वच्छता के साथ साथ यमुना में गन्दगी रोकने, सघन वृक्षारोपण करने के लिये लोगो को प्रेरित कर रही है। इस अभियान के चलते लोग यमुना मिशन के साथ जुड़ रहे तथा मिशन के फेसबुक पेज पर लाइक की संख्या निरन्तर बढती जा रही है।

मुकेश ठाकुर ने कहा कि हमारी मिशन की टीम अब आगे से गांव गांव जाकर लोगो से यमुना शुद्धि, वृक्षारोपण व स्वच्छता के लिये संकल्प पत्र भरवाना प्रारम्भ करेगा।

इस अवसर पर लपुटी पंडित,  मोनू शर्मा,  मीरा गोस्वामी, राजेश तिवारी, गोविन्द ठाकुर, रामवीर, योगेश शर्मा, राकेश पंडित  आदि उपस्थित रहे 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti