आज कृष्णगंगा घाट पर किया जायेगा बुराईयों, कुरूतियों, प्रदूषण एवं गन्दगी का पुतला दहन
दशहरे की तैयारियों को लेकर यमुना मिशन के कार्यकर्ता उत्साह एवं उमंग से भरे हुये है। यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने 21 अक्टूबर बुधवार को घाटों एवं सड़क पर स्वच्छता अभियान चलाकर दशहरे की तैयारियां की। कार्यकर्ताओं द्वारा जमा गन्दगी को एकत्रित कर यमुना मिशन द्वारा कल किये जाने वाले पुतला दहन स्थल पर रखा। दूसरी तरफ यमुना मिशन द्वारा नगर में रिक्शा चलाकर सभी से बुराईयों, कुरूतियों, प्रदूषण एवं गन्दगी को खत्म करने के लिये लिये दशहरे के दिन किये जाने वाले पुतला दहन के कार्यक्रम लोगो से सम्मलित होने की अपील की।
यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने जानकारी देते हुये बताया कि शहर में जाकर यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने जो कूडा प्रसाद की मांग की थी उसको दशहरे के दिन यमुना मिशन के कार्यकर्ताओ द्वारा मांग कर पुतला दहन के साथ जलाकर यह संदेश दिया जायेगा कि अब गन्दगी से जंग लड़ने के लिये हम सभी तैयार है। अब समाज से हम सभी मिलकर बुराईयों, कुरूतियों प्रदूषण और गन्दगी को समूल नष्ट कर देगेें।
लपुटी पंडित और मुकेश ठाकुर ने कहा कि यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं ने दशहरे की पूर्ण तैयारियां कर ली। पुतला दहन के लिये तकरीबन 15 फुट का पुतला बनवाया गया है जिसमें आतशबाजी की भी तैयारियां भी कर ली गई। कृष्णगंगा घाट पर दशहरे के दिन भव्य समारोह की तैयारियां कर ली गई। कार्यक्रम को मेले का रूप देने की भी तैयारियां की गई है।
इस अवसर पर मीरा गोस्वामी, गोविन्द ठाकुर, गोपाल , शुभम कश्यप, बलराम, मोनू पंडित, महेश पंडित आदि उपस्थित रहे।





