मथुरा। यमुना मिशन द्वारा नगर के गौवंश के लिये चक्रतीर्थ से लेकर कृष्णगंगा घाट के मध्य गायों एवं नन्दियों के चारे के लिये चारे की बोबाई की गई है। यमुना मिशन द्वारा इस स्थान पर पांच प्रकार का चारा बोया गया है जिसमें ज्वार, बाजारा, बर्शी, जई, गेहॅू की बोबाई की गई है। यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल शर्मा ने कहा कि गायों की रक्षा के लिये सभी तत्पर है परन्तु गाय की रक्षा के लिये चर्चा से अधिक कार्य करने की आवश्यकता है। गायों की रक्षा के लिये सबसे पहले उसके भरण पोषण की आवश्यकता है। यमुना मिशन द्वारा शहर में इधर उधर घूम रही गायों के लिये चारे का इन्तजाम कर रहा है जिसकी बुबाई का कार्य मंगलवार को प्रारम्भ कर दिया गया है कुछ ही माह में हरा चारा दिखाई देने लगेगा जिसे खाकर गाये अपनी क्षुधा शान्त कर सकेंगी।





