यमुना मिशन के कार्यकर्ता आज केआर गल्र्स इंटर कालेज
में बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग की जानकारी छात्राओं को दी
मथुरा। बढती ग्लोबल वार्मिग, पीने योग्य पानी एवं प्रदूषित होता वातावरण
जिसके कारण नभ से लेकर थल सब कुछ प्रदूषित हो चुका है। ऐसे में यमुना
मिशन ने बीड़ा उठाया है कि वह इन प्रदूषण को दूर करने के साथ साथ लोगो को
भी इस ओर जागरूक करेगा। यमुना मिशन द्वारा यमुना की रक्षा, पर्यावरणीय
असंतुलन से निपटने के लिये भारी मात्रा में वृक्षारोपण एवं सांस्कृतिक
धरोहरों की रक्षा के लिये अब देश के होनहार नौनिहालों को प्रकृति संरक्षण
का मंत्र दिया जा रहा है। यमुना मिशन द्वारा स्कूल कालेजों में जाकर
छात्र-छात्राओं को यमुना की रक्षा एवं प्रकृति में संतुलन बनाने के लिये
अधिक संख्या में वृक्षारोपण करने की सीख दी जा रही है साथ ही विद्यालयों
को सघन वृक्षारोपण के लिये कृष्णगंगा घाट तथा काष्र्णि कुण्ड गोवर्धन में
आमन्त्रित किया जा रहा है। मंगलवार को यमुना मिशन के कार्यकर्ताओं द्वारा
के.आर इण्टर कालेज, राजकीय कन्या इण्टर कालेज, अडीग, राजकीय भारतीय इण्टर
कालेज, अडीग, आदर्श इण्टर कालेज, अडीग में संपर्क किया। विद्यालयों के
बच्चों एवं अध्यापकों द्वारा द्वारा जोश एवं उत्साह के साथ यमुना मिशन के
कार्यकर्ताओं का स्वागत कर स यमुना मिशन के कार्यो में भरपूर सहयोग की
बात कही। छात्रों को सम्बोधित करते हुये यमुना मिशन के संयोजक पं. अनिल
शर्मा ने कहा कि आज विश्व के सामने ग्लोबल वार्मिग, पीने के पानी, एवं
प्रदूषित होते वातावरण की प्रमुुख समस्या है ये सभी समस्या मनुष्य के
द्वारा प्रकृति के साथ की गई खिलवाड़ के उत्पन्न हुयी है। अब हमारी
जिम्मेदारी है कि हम इन समस्याओं से समाप्त करने के लिये कदम उठाये अब
हमारे कंधो पर प्रकृति के संरक्षण की जिम्मेदारी है। पं अनिल शर्मा जी
द्वारा सभी छात्र - छात्राओं को अधिक से अधिक संख्या में वृक्षारोपण,
यमुना रक्षा एवं वातावरण को साफ स्वच्छ बनाने की शपथ दिलाई। गीता शर्मा
ने कहा कि जिस तरह जल की कीमत मछली जल से दूर रहकर समझती है ऐसे ही हमें
भी अब जल की कीमत समझनी होगी। यमुना के प्रदूषित होने के कारण अब हम सभी
के सामने पीने योग्य स्वच्छ जल की समस्या सामने आने वाली है। इस अवसर पर
प्रधानाचार्या, मीना श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य एन.आर चैहान,
प्रधानाचार्य, हरनारायण राम, चन्दभान,, आलोक कुमार, शालिनी मैम, मनीषा
मैम, डाॅ अल्का कुलश्रेष्ठ, डाॅ अन्जू अग्रवाल, मुकेश ठाकुर, विनोद
पंडित, पन्नालाल शर्मा, लपुटी पंडित, आशीष शर्मा, गोपाल, गोविन्दा, सतीश
आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।





