यमुना मुक्ति अभियान में सहयोग को सन्तों से समर्थन जुटाने में लगे यमुना भक्त

यमुना मुक्ति अभियान को अखण्डानन्द आश्रम के सन्त श्रवणानन्द जी से भेंट करते यमुना भक्त

मथुरा। श्री मान मन्दिर, श्रीमद् पुष्टिमार्ग एवं भारतीय किसान यूनियन (भानू) के संयुक्त तत्वाधान में यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा यमुना मुक्ति के लिये अभियान राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री के नेतृत्व में संतो व पदाधिकारियों द्वारा समूह में विभाजित हो पूज्य संतो, और भागवत प्रवक्ताओं से भेट 15 मार्च को होने वाली यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा के विषय में अवगत कराया जा रहा है और यमुना मुक्ति के आन्दोलन को धार देने के लिये सहयोग और समर्थन का आवह्न किया जा रहा है। 

राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री द्वारा अखंडानन्द आश्रम के श्रवणानन्द जी महाराज से के भेंट की गई और अभियान में उनके आशीर्वाद और समर्थन की मांग की। परमपूज्य श्री श्रवणानन्द जी महाराज  ने कहा कि यमुना हमारे धर्म आस्था का प्रतीक है और आज उसके अस्तित्व पर खतरा है ऐसे में हम सभी का कर्तव्य है कि हम संगठित हो संघर्ष करे। हमारा यमुना मुक्ति के पावन कार्य में समर्थन है और आप सभी यमुना को मुक्त कराने के अभियान में अवश्य सफल होगें। यमुना मुक्तिकरण अभियान के पदाधिकारियों द्वारा गोरे दाऊ जी के महन्त व वैष्णव परिषद के अध्यक्ष पूज्य संत श्री प्रह्लाद जी महाराज, मधुर काष्र्णि आश्रम के जगदानन्द जी महाराज व सुदामा कुटी के महन्त पूज्य संत श्री सुतीक्ष्ण दास जी महाराज से उनके आश्रमों पर  भेंट की गई सभी पूज्य संतो द्वारा अभियान की सफलता की ओर अग्रसर होने की कामना करते हुये कहा कि यमुना महरानी श्री कृष्ण की लीलाओं की साक्षी रही थी हजारों वर्षो से वह ब्रजवासियों व भक्तों पर कृपा करती आयी है उनकी रक्षा के लिये सभी हम सभी एक है। यमुना की रक्षा धर्म और संस्कृति की रक्षा है और उनकी रक्षा के अभियान में हम आपके साथ है। यमुना मुक्ति का अभियान आगे बढेगा और सरकार को आपकी मांगों को मानकर यमुना को निर्मल बनाना होगा। यमुना मुक्तिकरण अभियान के तकनीकी सलाहकार राधाप्रिय, कथा प्रवक्ता आचार्य महेश व मानमन्दिर के सन्त भक्त शरण द्वारा धर्मसंग संस्कृत विद्यालय में संस्कृत विद्यार्थियों व विद्यालय के आचार्यो से संपर्क कर पदयात्रा के विषय में अवगत कराया और पदयात्रा में सहभागिता की अपील की। विद्यालय के प्रधानाचार्य पं. सच्चिदानन्द द्विवेदी ने कहा कि पावन अभियान में हम और हमारे विद्यार्थी सदैव आपके साथ है। सभी छात्रों द्वारा आन्दोलन में भाग लेने की बात कहीं। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti