अभियान के केन्द्रीय कार्यालय पर पहुंचे पूर्वमंत्री चै0 लक्ष्मी नारायण सिंह एवं अभियान के कार्यकर्ता
पूर्व मंत्री चै0 लक्ष्मीनारायण, बेनिवाल पाल, विष्णु चैतन्य जी ने दिया समर्थन
कोसी में सामाजिक संस्थाओं ने तो मथुरा में महिलाओं से मिला भारी समर्थन
प्रदेश महासचिव राजकुमार उर्फ राजू भैया ने की वृन्दावन के साधु सन्तों से भेंट
मथुरा। मान मन्दिर, पुष्टि मार्ग एवं भाकियू भानू के संयुक्त तत्वाधान में चलाये जा रहे यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा आगामी पदयात्रा को ऐतिहासिक और अद्वितिय बनाने के लिये प्रचार के सभी चरणों का भरकस प्रयोग किया जा रहा है। अभियान द्वारा ब्रजवासियों और यमुना भक्तों को उनके कर्तव्य बोध कराने के लिये एक 8 मिनट का विडियों तैयार किया गया है। जिसको भव्य यमुना प्रचार रथ के माध्यम से लोगो को दिखा अभियान से जोड़ा जा रहा है। आगामी पदयात्रा का काउन्टडाउन प्रारम्भ हो चुका है। पदयात्रा से पहले के दिनों में अभियान ने प्रचार की गति को चार गुना बढाते हुये प्रचार के सभी चरणों का बखूबी इस्तेमाल किया जा रहा है जिनमें सोशल मीडिया और प्रचार रथों से का ज्यादा प्रयोग किया जा रहा है। अभियान की कार्यकारिणी द्वारा यमुना प्रचार रथ का रूट तय कर लिया गया है जिसमें प्रचार रथ 28 फरवरी को वृन्दावन, 1 मार्च को वृन्दावन, 2 मार्च को मथुरा, 3 मार्च को मथुरा, 4 मार्च को छाता, 5 मार्च को छाता, 6 मार्च को होडल, 7 मार्च को होडल, 8 मार्च को पृथला, 9 मार्च को पलवल, 10 मार्च को बल्लभगढ, 11 मार्च को फरीदाबाद, 12 मार्च को कोसी एवं 13 मार्च को कोसी में यमुना प्रचार रथ में एक प्रोजेक्टर लगाया गया है जिसके माध्यम से अभियान की विडयों दिखा लोगो को प्रेरित किया जा रहा है। इसके साथ ही लोगो से पीटीशन साइन कराये जा रहे है।
पूर्व मंत्री लक्ष्मीनारायण चैधरी शनिवार को अभियान के केन्द्रीय कैम्प कार्यालय पहुॅचे। अभियान के कार्यालय पहुॅच उन्होने अभियान को वेनीवाल पाल की तरफ से समर्थन देते हुये कहा कि यमुना हम सभी की है। यमुना की रक्षा करनाा हम सभी का परम कर्तव्य है। यमुना मुक्तिकरण अभियान के द्वारा चलाये जा रहे यमुना मुक्ति के इस पावन अभियान में हम पूर्ण रूप साथ है। रमेश बाबा के सानिध्य में हुये पूर्व के आन्दोलन में भी हमने भाग लिया था परन्तु तत्कालीन सरकार द्वारा यमुना भक्तों के साथ छल किया गया। एक ब्रजवासी होने के नाते इस बार हम आन्दोलन में भाग लेगें इस बार की पदयात्रा में हम हजारों लोगो के साथ भाग लेगे। 11 मार्च यमुना मुक्तिकरण के समर्थन में कामेर में एक विशाल जनसभा का आयोजन किया जायेगा। जिसमें यमुना मुक्तिकरण के मुद्दे को उठाया जायेगा। यमुना मुक्तिकरण का संदेश सत्ता के गलियारों में प्रमुख मुद्दा बनें इस हेतु अभियान द्वारा सभी सांसद, प्रत्येक केन्द्रीय मंत्री व देश राजनेता समाज सेवियों एवं पर्यावरणविदों को एक 10 पृष्ठीय यमुना मुक्तिकरण पत्र व विडियों सीडी भेजी गयी है। जिसमें यमुना समस्या व समाधान के उल्लेख के साथ साथ पूर्व आन्दोलन व वर्तमान आन्दोलन की प्रमुख गतिविधियों पर प्रकाश डाला गया है। अभियान द्वारा अभियान से ब्रज क्षेत्र के व होडल क्षेत्र के गांवो को जोड़ने के लिये 1200 ग्राम प्रधानों को पत्र भेजा गया है । जिसमें यमुना की रक्षा के लिये सम्मूर्ण गांववासियों सहित उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने का आवह्न किया गया है। गोवर्धन जतीपुरा परिक्रमा मार्ग में श्री विष्णु चैतन्य जी महाराज की अध्यक्षता में यमुना मुक्तिकरण को लेकर हुयी सभा में यमुना मुक्तिकरण अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री सम्मिलित हुये। श्री विष्णु चैतन्य जी महाराज ने कहा कि यमुना के लिये सम्मूर्ण विश्व चिन्तित है। यमुना महारानी की सेवा का सौभाग्य बडे भाग्य से मिलता है। वही अवसर हम सभी को प्राप्त हुआ है । उन्होने बताया कि झाड़सेतली में 19 मार्च को उनके हजारों समर्थक भाग लेगें। 15 मार्च 2015 को यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा निकाली जाने वाली यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा के समर्थन में कोसी सामाजिक संस्थाओं के प्रमुखों ने अभियान को संस्थाओं की ओर यमुना मुक्ति को समर्थन दिया। शनिवार को कोसी में सभी संस्थाओं के प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक हुयी जिसमें अभियान के सहसंयोजक सुनील सिंह जी भी उपस्थित हुये। सहसंयोजक सुनील सिंह की उपस्थिति में रामलीला कमेटी, अग्रवाल सभा, युवा अग्रवाल सभा, रामकृष्ण संकीर्तन मंडल, जनरल एशोसियेसन, गौ रक्षक दल, विहिप कोसी, व्यापार मंडल, रामनगर सेवा समिति, सर्वजातिय विवाह समिति, प्रभात फेरी मंडल, बजरंग दल कोसी, जैन समाज, आर्य समाज, जाट समाज, आदि संस्थाओं ने यमुना मुक्ति के लिये अभियान को समर्थन दिया। इस अवसर पर हरिओम गुप्ता, अजय गोयनका, वेद प्रकाश आर्य, रोशन, यमुना प्रसाद, होतीलाल चैधरी, आशाीष ठाकुर, सम्भू दयाल, केके अग्रवाल, अनिल कुमार, सुनील कुमार, आदि उपस्थित रहे। अभियान के सांस्कृतिक मंत्री रमेश कृष्ण शास्त्री ने जानकारी देते हुये बताया कि कोसी में 8 मार्च को कोसी के काली मन्दिर में कोसी की सभी संस्थाओं महाबैठक होगी जिसमें पदयात्रा में कोसी से भारी समुदाय को पदयात्रा में जोड़ने के लिये रणनीति तैयार की जायेगी। इसके साथ ही यात्रा की व्यवस्था समन्धी रूपरेखा भी तैयार की जायेगी। महासभा में मुख्य अतिथि के रूप में श्री रमेश बाबा महाराज रहेगे और महासभा की अध्यक्षता गोकुल के पुष्टिमार्गिय आचार्य श्री पंकज बाबा महाराज करेगे। यमुना मुक्तिकरण अभियान को धार देने के लिये महिलायें भी पीछे नहीं हट रही है। अभियान की मथुरा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मधु खण्डेलवाल ने मथुरा की महिलाओं को यमुना मुक्तिकरण के आवह्न हेतु मथुरा महिलाओं की एक विशेष बैठक आहूत कर कर मथुरा की महिलाओं को यमुना मुक्तिकरण के लिये संकल्प दिलवाया। कार्यक्रम में पहुॅचे राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री जी ने उपस्थित सभी मातृशक्ति को आन्दोलन में बढचढ कर सहभागिता के लिये प्रेरित किया। कहा कि यमुना मुक्तिकरण आन्दोलन में यदि मातृशक्ति बढी संख्या में हुकांर भरी तो केन्द्र सरकार निश्चित रूप से अपने घुटने टेक देगी इसलिये सभी को यमुना जी को ब्रज में लाने के लिये पदयात्रा में सहभागिता कर हर संभव प्रयास करना होगा। उक्त कार्यक्रम मथुरा के पदमपुरी मे आयोजित किया गया था जिसमें सैकडों महिलाओं ने भाग लिया। इस अवसर पर अभियान के जिला कार्यकारी अध्यक्ष पंकज चतुर्वेदी, दीपा अग्रवाल, दीप्ती यादव, अन्जू सक्सैना, प्रिया शर्मा, रंजीला चतुर्वेदी, नीलम कुलश्रेष्ठ, राजेन्द्र सक्सैना, सुमित आदि उपस्थित रहे। यमुना मुक्तिकरण अभियान के प्रदेश महासचिव राजकुमार उर्फ राजू भैया द्वारा यमुना मुक्तिकरण अभियान को लेकर वृन्दावन के साधु सन्तों से भेंट की गयी। अभियान द्वारा 15 मार्च की पदयात्रा को लेकर उन्होने सभी सन्तों को अभियान में सहयोग और समर्थन की प्रार्थना की और सफलता के लिये आशीर्वाद मांगा।





