जिस पतित पावनी यमुना के स्पर्श मात्र से लोग सात जन्तों के पापों से मुक्त होने की आस्था मन में धारण कर यमुना का पूजन- अर्चन करते है। विश्व में सर्वाधिक यमुना महत्व जिस मथुरा में है उसी मथुरा में यमुना की स्थिति खराब है। यमुना मुक्तिकरण अभियान के मथुरा नगर के पदाधिकारी व कार्यकर्ता गोकुल बैराज पहुॅचे जब वहाॅ की भयावह स्थिति देख यमुना भक्त आक्रोशित हो गये और प्रदर्शन किया। हिन्दुवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी व पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि ओखला से मथुरा के लिये 101 क्यूसेक और मांट की हारनौल नहर से 160 क्यूसेक जल छोडा जता है और आगरा के लिये गोकुल बैराज से 1100 क्यूसेक जल छोड़ा जाता है। जब आने वाला जल 261 क्यूसेक के लगभग है और जाने वाला जल 1100 क्यूसेक है तो बाकी 839 क्यूसेक जल यमुना तल पर बहने वाला पानी केवल नाले का ही है। गोकुल बैराज से जो जल नगरवासियों को पीने के लिये दिया जाता है वह अत्यन्त दूषित है उसको केवल क्लोरीन और फिटकरी से ट्रीट करके दिया जाता है जो कई बीमारियों की जड़ हैं। इस अवसर पर यमुना मुक्तिकरण अभियान महेन्द्र राजपूत, राजशर्मा, राजेन्द्र सक्सैना है।
यमुना मुक्तिकरण अभियान के द्वारा सांखी में की गई जन सभा, अभियान के अन्य पदाधिकारियों ने भी किया गांवों मे जा जन संपर्क
़श्री मान मन्दिर, श्री पुष्टिमार्ग एवं भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के संयुक्त तत्वाधान में चलायी जा रहे यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा आगामी पदयात्रा की तैयारियों को लेकर दिन रात एक कर मेहनत की जा रही है । अभियान के पदाधिकारियों व कार्याकर्ताओं द्वारा के गांव- गांव जा जन संपर्क किया जा रहा है । इसी क्रम में अभियान के संयोजक राधाकान्त शास्त्री , सहसंयोजक सुनील सिंह के साथ अन्य पदाधिकारियों द्वारा साखी गांव में जन सभा की गई। सभा में उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुये अभियान के संयोजक राधाकान्त शास्त्री ने कहा कि 15 मार्च को होने वाली यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा ऐतिहासिक पदयात्रा होगी और इस में ब्रज के प्रत्येक ब्रजवासी का होना आवश्यक है। इसलिये ब्रजवासियो अपनी यमुना मैया को मुक्त कराने के लिये सभी कमरकस लो और 15 मार्च की पदयात्रा में सम्मिलित होने के लिये तैयार हो जाइये। इस अवसर पर आचार्य श्री रमेश कृष्ण शास्त्री, बुद्दन पहलवान, मेघश्याम, श्री चन्द, चन्द्रपाल, ठा. भूपेश, चरन सिंह, श्याम सुन्दर, लल्लेश, भगवत शास्त्री , बिहारी लाल, बाबा रामगिरी महाराज, नेत्रपाल शर्मा, मनोहर जी आदि उपस्थित रहे।
दूसरी ओर अभियान के राष्ट्रीय सचिव राज शर्मा द्वारा रिफानरी क्षेत्र के गेट नं 9, बी.डी.एफ प्लान्ट आदि क्षेत्र मे्रं नुक्कड़ सभा कर लोगो से 15 मार्च की पदयात्रा में भाग लेने का आवह्न किया। लोगो ने यमुना की रक्षा के लिये संकल्प लेते हुये पदयात्रा में भाग लेने की बात कही। इस अवसर पर सुरेन्द्र, प्रताप, गुड्डु, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे। अभियान के राधाकिशन पंडित द्वारा ततारपुर, देवपुरा, धरावती, पाली, कुजेरा, भरनाखुर्द, पेलखू,आदि गांवो में प्रचार रथ द्वारा प्रचार किया गयां सभी गंांव में प्रचार सामग्री वितरित कर लोागे से 15 मार्च की पदयात्रा के लिये आवह्न किया गया। इस अवसर पर गोपाल, ईश्वर दास, रामेश्वर आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।





