
मान मन्दिर पर यमुना मुक्तिकरण अभियान की बैैठक करते सन्त रमेश बाबा एवं अन्य
मथुरा। परम सन्त रमेश बाबा की प्रेरणा व मार्गदर्शन में प्रारम्भ हुये यमुना मुक्तिकरण अभियान की संयोजक समिति की बैठक गहवर वन बरसाना के मान मंदिर में सम्पन्न हुयी। बैठक में मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष व्यासाचार्य रामजी लाल शास्त्री ने अध्यक्षता करते हुए बैठक का उद्देश्य स्पष्ट किया। उन्होनंे अभियान की आगामी रणनीती तय करने, यमुना मंे स्वच्छ जल ब्रज वृन्दावन में लाने एवं हाल ही में चुनी केंद्र सरकार पर दबाव बनाने की रणनीति तैयार बनाने की चर्चा की।
राधाकान्त शास्त्री ने विगत वर्ष निकाली यमुना पदयात्रा की पर प्रकाश डाला जिसने समूचे राष्ट्र का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया परन्तु कुछ कमियों के चलते इसे स्थगित करना पड़ा। उन्होंने बताया कि इस बार केन्द्र सरकार इसके लिए सकारात्मक पहल कर सकती हैं लेकिन उससे पूर्व पूरी शक्ति के साथ ये मुद्दा राष्ट्र के समक्ष रखना होगा। अभियान के संयोजक सुनील सिंह ने कहा कि अभियान के आगामी कार्यक्रमों का इस प्रकार निर्धारण किया जाए जिससे समूचे ब्रजवासियों, वैष्णवों, साधु सन्तों को जोड़कर पूरे राष्ट्र में अभियान चर्चा में आए। डॉ0 राधामाधव ने एक सुनियोजित एवं सशक्त अभियान की आवश्यकता बताई। माध्वीशरण ने ब्रज के हर गाँव में व्यापक प्रचार पर जोर दिया। नरसिंह दास ने देश के सभी सन्तों को अभियान से जोड़ने की बात रखी। सर्वसम्मति से रणनीति बनी कि गई कि जून जुलाई में एक लाख ब्रजवासियों को अभियान से जोड़कर पंचायत स्तर चैपालों का आयोजन कर 20000 सेवक प्रशिक्षित किये जाये। 15 जुलाई से पूर्व वृन्दावन में यमुना सम्मेलन कर ब्रज के सन्तों द्वारा सरकार को अपना सन्देश पहुंचाकर समस्या के निदान का आह्वान हो। तय हुआ कि 20 जुलाई से पूर्व प्रधानमंत्री एवं जलसंसाधन मंत्री से भेंट कर इसका अनुरोध हो। अगर सरकार पूर्व सरकार की तरह उदासीन रही तो पुनः व्यापक जन आन्दोलन एवं दिल्ली कूच के पूर्व से बड़े आन्दोल का शंखनाद करने का प्रण लिया। सन्त रमेश बाबा ने सभी सदस्यों को सन्देश दिया कि अगर निष्कामता व भगवान् पर आश्रित होकर कार्य करते रहें तो प्रभु स्वयं प्रगट होकर सबका अभीष्ट सिद्ध करेंगे। अध्यक्ष व्यासाचार्य रामजीलाल शास्त्री ने सबको कमर कसकर अभियान के लिए आहूत रहने की बात की एवं सभी उपस्थितों को धन्यवाद ज्ञापित किया। सुनील सिंह, राधाकान्त शास्त्री, डॉ0 राधामाधव, माध्वीशरण, संत नरसिंह दास बाबा, ब्रजराजशरण बाबा आदि उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS
Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted