यमुना मुक्तिकरण की गूंज के साथ गोवर्धन पहुंची रमेश बाबा की ब्रज चैरासी कोस यात्रा

ब्रजयात्रा में जयकारों के बीच गिरिराज परिक्रमा करते साधु संत

ब्रजयात्रा में शामिल विदेशी महिला भक्त भाव विभोर होकर परिक्रमा करती हुई 

गोवर्धन। गहबर वन बरसाना के संत रमेश बाबा की ब्रजयात्रा के गिरिराज महाराज की तलहटी के पड़ाव पर वातावरण कृष्णमय हो गया। मां यमुना को बचाओ की आवाज के बीच जब भक्तों ने परिक्रमा लगाई तो पग पग पर भक्ति दिखाई दी। यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु चार से पांच किमी लंबी मानव श्रंखला में राधे कृष्णा की धुन में चल रहे थे। तलहटी के पड़ाव पर शुक्रवार को यात्रा आन्यौर से गोविंद कुंड, पूंछरी, जतीपुरा, गोवर्धन, राधाकुंड होकर मानसी गंगा पहुंची। संत रमेश बाबा की यात्रा में ठाकुर जी के डोले एवं साधु संतों का जगह जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में यमुना बचाओ की मुहिम को लेकर जोर जोर से उत्प्रेरक नारे लगाये गये। यात्रा में एक ओर जहां हारमोनियम, ढोलक की धुन पर हरिनाम संकीर्तन तो दूसरी ओर वेदपाठी विद्यार्थियों के मंत्रों की गूंज सुनाई दी। यात्रा में देशी ही नहीं बल्कि विदेशी भक्त भी प्रभु की शरण में भाव विभोर नजर आये। यमुना मुक्तिकरण अभियान के संयोजक राधाकांत शास्त्री ने बताया कि ब्रजयात्रा में जहां भक्त श्रीकृष्ण की लीलाओं का अनुसरण कर रहे हैं तो हमारी गिरिराज जी से प्रार्थना है कि हमारी मां यमुना जल्द ही शुद्ध होकर प्रवल धारा में बहती नजर आये। इसके लिए प्रत्येक ब्रजवासी यमुना बचाओ अभियान का संकल्प लेना होगा।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti