यमुना मुक्तिकरण के साथ आये समाज के प्रसिद्ध समाजसेवी

आज ( 7 फरवरी ) फरह में निकलेगी यमुना मुक्तिकरण अभियान की जागरूकता रैली 

अभियान को तीव्रता देने के लिये श्रीमान मन्दिर, श्री पुष्टिमार्ग एवं भारतीय किसान यूनियन ( भानू ) के संयुक्त तत्वाधान में यमुना मुक्तिकरण अभियान द्वारा फरह ब्लाक में जागरूकता रैली निकाली जायेगी। जागरूकता रैली फरह बसस्टैण्ड से होकर मुख्य बाजार से होते भ्रमण कर पुनः बस स्टैण्ड पहुॅचेगी जहाॅ रसिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। रसिया मण्डल द्वारा यमुना के उपर रसिया गायन होगा । जागरूकता रैली सुबह 10 बजे से प्रारम्भ होगी और इस जागरूकता रैली में हजारों यमुना भक्तों द्वारा भाग लिया जायेगा जिनके द्वारा नगर वासियों से 15 मार्च 2015 की पदयात्रा में सहभागिता का आवह्न किया जायेगा। 

यमुना मुक्तिकरण अभियान के यमुना आन्दोलन में अब समाज के बड़े -बड़े समाज सेवी सहयोग के हाथ बढाने लगे है। वर्तमान में ब्रज के हर व्यक्ति के अन्दर यमुना मुक्ति की आश पुनः जाग उठी है। आज ब्रज के प्रत्येक यमुना भक्त के अन्दर यह भावना प्रबल होने लगी है कि यमुना पुनः अपनी अविरल धारा के साथ ब्रज के घाटों को सिंचित करेगी। इसी ध्येय के लिये समाज के प्रतिष्ठित व्यक्ति यमुना मुक्तिकरण के साथ आकर पूर्ण समर्थन दे अपना सहयोग दे रहे है। दिनांक 6 फरवरी शुक्रवार को यमुना मुक्तिकरण अभियान के केन्द्रीय कैम्प कार्यालय पर समाजसेवीयों द्वारा अभियान के कार्यालय पर स्वयं आ अभियान को समर्थन देते हुये पूर्ण सहयोग की बात भी कही। शुक्रवार सुबह बीजेपी के पूर्व खेल मंत्री रहे चै. सरदार सिंह अभियान के केन्द्रीय कार्यालय पहुॅचे। उन्होने अभियान के द्वारा किये जा रहे आन्दोलन को सराहा और पूर्ण समर्थन देते हुये कहा कि यमुना मैया को कौन मुक्त नहीं देखना चाहता ? आज ब्रज में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति के मन में केवल एक ही मंशा रह जाती है निर्मल यमुना जल देखने की। अविरल धारा प्रवाह लाने के इस अभियान में मैं पूर्णतय आपके साथ हूॅ और हर सम्भव प्रयास करूॅगा। अपने स्तर पर सरकार तक यमुना मुक्तिकरण के अभियान की मांगो को सरकारों तक पहुॅचाऊँगा। 

इस्काॅन देहरादून के अध्यक्ष केशव दास भारती अभियान के केन्द्रीय कार्यालय पहुॅच और वहाॅ उन्होने अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री से भेंट कर अपना समर्थन दिया और कहा कि इस पवित्र अभियान में हम आपके साथ है। मैं उत्तराखंड से हूॅ वहाॅ यमुना का निर्मल जल देखा है पर जब ब्रज में आकर जहाॅ कृष्ण पटरानी के रूप में यमुना को पूजा जाता है वहाॅ यमुना के प्रदूषित रूप को देखकर हमारा हृदय वेदना से भर जाता है। 

अभियान के राष्ट्रीय संयोजक राधाकान्त शास्त्री द्वारा श्री केशव दास भारती को अभियान का उत्तराखंड संयोजक का पदभार सौंपा गया। उन्हाने पदभार लेते हुये कहा कि हम इस्कान और भारत की समस्त धार्मिक संस्थाओं को अभियान से जोड़गे और उत्तराखंड से भारी जनबल को अभियान से जोड़ा जायेगा।

शाम को अभियान के केन्द्रीय कैम्प कार्यालय पर समाजसेवी व कांग्रेस नेता श्री  कुंवर नरेन्द्र सिंह पहुॅचे और अभियान के राष्ट्रीय संयोजक, सहसंयोजक और राष्ट्रीय महासचिव से भेट कर अभियान को सराहते हुये अपना समर्थन दिया और यमुना मुक्ति के इस अभियान में बढचढ कर सहयोग की बात कही। अभियान की राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा श्री कुंवर नरेन्द्र सिंह को अभियान के राष्ट्रीय संगठन मंत्री का पदभार सौंपा गया। 

श्री कुंवर सिंह ने कहा कि यमुना मैया के लिये हम जी जान से अभियान के साथ जुड़कर प्रयास करेगें । यमुना हमारी आराध्या है और अपनी आराध्या के लिये पूरा ब्रज और यमुना भक्त हर संभव प्रयास करेगें। आज यमुना में बह रहे प्रदूषित जल के कारण ब्रज के लोगो की आस्था, जीवन, कृषि सब को हानि पहुॅच रही है। केन्द्र सरकार को इस ओर ध्यान देते हुये यमुना भक्तों की भावनाओं को सम्मान करना चाहिये। यमुना मुक्ति के इस अभियान में पूरा क्षत्रिय समाज अभियान के साथ है और आगामी 15 मार्च की पदयात्रा में हजारों क्षत्रिय भाई यमुना मुक्ति के लिये भाग लेगे। 

6 फरवरी को सारे दिन अभियान के केन्द्रीय कैम्प कार्यालय पर यमुना भक्तों की चहल कदमी रही सैकड़ो लोग आकर अभियान से जुडे और पदयात्रा में चलने के लिये अपना नाम अंकित कराया। 

समाज के प्रतिष्ठित लोगो ने अभियान के साथ अभियान को तीव्रता प्रदान की और यमुना मुक्ति के संकल्प को दोहराते हुये हर हाल में यमुना जल लाने की बात कही। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti