दो दिवसीय गिरिराज जी के पड़ाव पर धार्मिक स्थलों पर पहुंचे श्रद्धालु
गोवर्धन में गौ रक्षा एवं यमुना बचाओ की मुहिम में जन जागरूण करते बटेश्वर से आये संत स्वामी वंदन गिरि महाराज व अन्य भक्तगण
गोवर्धन। बटेश्वर धाम आगरा से संत स्वामी गिरि महाराज के निर्देशन में 9 वीं पदयात्रा में तलहटी के पड़ाव पर यमुना सौंदर्यीकरण एवं गौ रक्षा के संकल्प के साथ जनजागरण किया गया। इस मौके पर पदयात्रा में चल रहे सैकड़ों लोग शामिल थे। यात्रा में चल रहे संत गिरि महाराज ने बताया कि ब्रज की शोभा में यमुना, गिरिराज जी व वृंदावन शामिल हैं। लेकिन वर्तमान में यमुना जी विलुप्त हो गई हैं। यमुना जी को स्वच्छ जल नहीं मिल रहा है। गिरिराज जी की धार्मिक धरोहरों का अस्तित्व खतरे में है। सरकार का भी तीर्थ स्थलों की ओर ध्यान नहीं है। इन्हीं तीर्थ स्थलों से करोड़ों भक्तों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। प्रत्येक ब्रजवासी को जागना होगा। ब्रजवासी अधिकार पूर्वक यमुना बचाओ मुहिम में शामिल होकर साधु संतों का साथ दें। गौ रक्षा के लिए एक गाय को गोद अवश्य लें। संचालन साध्वी कुसुम शर्मा ने किया। इस मौके पर महावीर दास महाराज, सियाराम दास, शिव दयाल, आनंद बाबा, अन्जनी झा, गुलाब दास, कन्हैया दास, जगदीश भगत, मोहन देवी, सुमनलता, पूनम कुमारी, रोहनी देवी, पर साध्वी वत्सला, साध्वी रामा, ब्रजवाला, जगदीश सरकार, कन्हैया भगत जी आदि मुख्यरूप से उपस्थित रहे।





