यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा का जन सैलाब छछरौली से खिजराबाद पहुॅचा

यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा में शामिल यमुना भक्त

मथुरा। यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा 30 अक्टूबर यमुना नगर से चलकर 1 नबम्बर शनिवार को सांय खिरजाबाद, बहादुर पुर स्थित गुरूद्वारा में पहुॅची। यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा का छछरौली से खिजराबाद के मध्य कई स्थानों पर स्वागत किया गया। पदयात्रा का दोपहर के भोजन का प्रबन्ध भीलपुरा में किया गया। रास्ते में नगरवासियों द्वारा नाश्ते व जल का प्रबन्ध कर पदयात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। पदयात्रियों का उत्साह देखने लायक था ’’हथिनी कुण्ड से यमुना को मुक्त करो’’ के नारे के साथ हजारों पग हथिनी कुण्ड की ओर बढते जा रहे है सिर्फ एक उद्देश्य कि हथिनी कुण्ड से यमुना जल को मुक्त कर ब्रज के लिये अविरल बहने दिया जाये। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रिय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि सरकार ब्रजवासियों की पीड़ा को समझते हुये यमुना को हथिनी कुण्ड से मुक्त करें और यमुनोत्री से इलाहाबाद से तक निर्मल बहने दिया जाये। यमुना में गिरते गन्दे नालों को रोकने का उपाय यमुना के किनारे समानान्तर नाला निर्माण करें जिससे यमुना को विषैला होने से बचाया जा सकता है। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सी. पी सिंह यादव एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गजेन्द्र दुबे ने कहा कि  यमुना हमारी धर्म और आस्था की प्रतीक हम अपनी मांगो पर अडिग है और जब तक यमुना अविरल नहीं बहेगी हम आन्दोलन करते रहेगें। भारतीय किसान यूनियन राष्ट्रवादी के प्रदेश अध्यक्ष रामचन्द्र सिंह एवं जन्ट सिंह यादव ने कहा कि पदयात्रा में सम्मिलित पदयात्री अपनी मांगो लेकर सरकार से अपील करते है कि बह ब्रजवासियों के साथ न्याय करें। इस अवसर पर विहिप उदयबीर शास्त्री, भाकियू राष्ट्रवादी के ओम प्रकाश यादव, महेश यादव, देवेन्द्र पाल सिंह, सोनू द्विवेदी, राजकरण सिंह, रामलखन मौर्य, रामचन्द्र मौर्य, छोटेलाल यादव, बेचन लाल, लाल सिंह, राम बिलाउ, रामचेला, सुमित शर्मा, देवेन्द्र यादव, उपेन्द्र यादव, गोपाल, कृष्णकान्त अवस्थी आदि उपस्थित रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS

  1. Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted




Mediabharti