यमुना में गन्दे पानी के निरंतर गिरने को लेकर यमुना रक्षक दल ने सौंपा ज्ञापन

 डीएम की अनुपस्थिति में सिटी मजिस्टेªट को ज्ञापन सौंपते यमुना रक्षकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयकृष्ण दास महाराज 

मथुरा। आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य महाराज का आर्शीवाद लेकर गोविन्द मठ, वृन्दावन से यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास के नेतृत्व में सैकड़ों मोटर साइकिल व बड़ी संख्या में चारपहिया वाहन के साथ जूलूस के रूप में यमुना माँ का जयकारा लगाते हुये दल के पदाधिकारी एवं नौजवानों ने मथुरा-वृन्दावन में यमुना किनारे समानान्तर नाला बनाने व यमुना में गिर रहे गन्दे पानी को रोकने की मांग को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय मथुरा पर जिलाधिकारी के अनुपस्थिति में सिटी मजिस्ट्रेट विजय कुमार को ज्ञापन सौंपा और माँग कि वे 31 जनवरी तक यमुना में गिर रहे नालों व प्रदूषित जल को प्रशासन बन्द करा दें अन्यथा यमुना रक्षक दल के कार्यकर्ता मजबूरन 1 फरवरी को चीरघाट, वृन्दावन स्थित नाले को दीवार लगा कर रोक देंगे और इसी प्रकार आगे मथुरा-वृन्दावन के सभी नालों को रोक दिया जायेगा।  यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि जब तक  समानान्तर नाला का निमार्ण नहीं होता तब तक यमुना में सीधे नाले नहीं गिरने चाहिए। ट्रीटमेन्ट प्लांट कार्य क्यों नहीं कर रहें हैं उसकी जाँच करानी चाहिए

इस अवसर पर राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसौदिया, राष्ट्रीय सलाहकार पं. उदयन शर्मा, राष्ट्रीय सचिव आरपी सिंह, प्रदेश युवा अध्यक्ष विवेक महाजन, युवा नगर अध्यक्ष मुन्नालाल निषाद, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, अवनीश यादव, युगल सक्सेना, अखिल अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, रिचा शर्मा, मीना शर्मा, त्रिलोकी व्यास, गोपाल पाण्डे, हासिम खान, धीरज शर्मा, घनश्याम जादौन, पंकज बंसल, सुरेन्द्र गौतम, कृष्णदेव चैधरी, जिलानी काद्री, श्रीगोपाल शर्मा, कल्याण कुमार शास्त्री, राजू पेंटर, वासुदेव शास्त्री, राहुल यादव, आदि उपस्थित थे।     


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti