यमुना में जुड़वां भाईयों सहित चार की डूबने से मौत

 

दशहरा पर गांव बसाऊ में स्नान के दौरान डूबे सगे भाई

कलौंध में स्नान के दौरान महिला डूबी,दो किशोरियों को स्नान कर रही महिलाओं ने बचाया

वृन्दावन में नहाने के दौरान तीन बच्चे डूबे दो को निकाला एक का नहीं लगा सुराग

मथुरा। गंगा दशहरा पर्व पर स्नान के दौरान नौहझील में जहां दो सगे भाई पानी में डूब गये और उनकी मौत हो गई। वहीं मांट के गांव कलौंध में नहाने के दौरान दो किशोरी और एक महिला गहरे पानी में उतर गई। डूबने के दौरान लोगों ने किशोरियों को तो बचा लिया, लेकिन महिला को नहीं निकाल सके। दो घंटे बाद महिला का शव निकाला गया। वहीं वृन्दावन के जुगल घाट पर एक दस वर्षीय बालक स्नान के दौरान गहरे पानी में चला गया और डूब गया। कई घंटे बाद गोताखोरों ने उसका शव निकाला। 

गंगा दशहरा पर्व मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण को लेकर मनाया जाता है। इस दिन लोग नदियों में स्नान कर पुण्य लाभ अर्जित करते हैं। लेकिन नहाने के दौरान लोगों के डूबने की घटनाऐं प्रकाश में आती रही हैं। रविवार को गंगा दशहरा को लेकर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में लोग सुबह से ही यमुना मईया के स्नान को आ गये थे। थाना नौहझील के गांव बसाऊ निवासी अशोक के जुड़वां पुत्र चैदह वर्षीय लव और कुश भी सुबह सात बजे के करीव यमुना स्नान को आ गये। स्नान के दौरान दोनों गहरे पानी में चले गये। लोगों ने उनको बचाने का प्रयास किया लेकिन वे नाकाम रहे। सूचना मिलते ही गांव के लोग मौके पर पहुंच गये। पुलिस भी सूचना पाकर मौके पर आ गई और गोताखोर दोनों को निकालने के लिए पानी में उतर गये। घंटों की मशक्कत के बाद गोताखोर उनके शवों को पानी से निकाल सके। शवों के पानी से निकलते ही परिवार में कोहराम मच गया। उधर वृन्दावन के दुसायत मौहल्ला निवासी मानचंद्र का पुत्र विष्णु (13) अपनी मां राधा और चाची पुष्पा के साथ सुबह दस बजे वृन्दावन के जुगल घाट पर नहाने को गया था। अचानक वह डूबने लगा और गहरे पानी में चला गया। यह देख घाट पर स्नान कर रहे लोगों में भगदड़ मच गई। सूचना पर पुलिस ने गोताखोरों को उसे निकालने के लिए लगा दिया। कई घंटों तक गोताखोर उसे खोजते रहे, लेकिन शाम तक उसका शव नहीं मिला था। वहीं थाना मांट के गांव कलौंध निवासी सोनू पुत्र निरंजन की पत्नी सपना (22) घर से स्नान की कहकर यमुना पर आ गई थी। वह गांव की ही दो अन्य किशोरियों के साथ यमुना में स्नान करने लगी। अचानक तीनों गहरे गड्ढ़े में चली र्गइं। तीनों की आबाज सुनकर पास में ही स्नान कर रही महिलाओं ने दोनों किशोरियों को तो खींच लिया लेकिन सपना को वे नहीं निकाल सकीं और वह डूब गई। वहीं सूचना मिलते ही गांव में सनसनी फैल गई और ससुरालीजन मौके पर पहुंच गये। उधर लोगों ने पुलिस को भी इसकी जानकारी दे दी। पुलिस ने उसे निकालने के लिए गोताखोरों को बुला लिया। तीन चार घंटों की मशक्कत के बाद उसका शव दोपहर को निकाला जा सका। वहीं मृतका के परिजनों को इसका पता चला तो वे भी मौके पर पहुंच गये। इसके बाद पुलिस ने दोनों परिवारों की शहमति पर शव ससुरालियों को सौंप दिया। ससुरालियों ने उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti