यमुना रक्षक दल का कुण्ड-सरोवर सफाई अभियान

चैमुहां ब्लाॅक के सैनवां गाँव में श्याक कुण्ड की सफाई अभियान जारी

आचार्य प्रवर स्वामी ए.एस. विज्ञानाचार्य जी महाराज के पावन सान्निध्य में आज दिनांक 10 सितम्बर को चैमुहां ब्लाॅक के सैनवां गाँव में यमुना रक्षक दल द्वारा तथा ग्रामिणों के सहयोग से श्याम की कुण्ड की सफाई की गई। आज कुण्ड सफाई का 18वां दिन था। कुण्ड की लगातार सफाई चल रही है। कुण्ड आधे से ज्यादा साफ हो चुका है। प्रतिदिन जलकुभियां हटाई जा रही हैं। यह कुण्ड गाँव का सबसे प्राचीन व कृष्णकालीन है। आज ग्रामिणों ट्रैक्टर की मदद से कुण्ड की सफाई की जा रही है। इस कुण्ड में सफाई के दौरान बड़े-बड़े कछुयें तथा मछलियां पायी गयीं जिनके संरक्षण के लिए कुण्ड में जलभराव का कार्य भी शीघ्र ही शुरू किया जायेगा। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने बताया कि इसी तरह ब्रज के सभी कुण्ड-सरोवरों की सफाई की जायेगी। उन्होने  धार्मिक संगठन व सामाजिक  संगठन से अपील करते हुए कहा कि सभी धार्मिक संगठन व सामाजिक संगठन एक-एक कुण्डों की जिम्मेदारी लेकर कुण्ड-सरोवर को अपने अभियान से जोड़ लें तो ब्रज के  सभी कुण्ड-सरोवर बच सकते हैं। सभी कृष्ण भक्त एक-एक कुण्ड की जिम्मेदारीे लें। ग्रामिणों की मदद से उसका संरक्षण किया जा सकता है। समाज सेवक कन्हैया लाल शर्मा ने कहा कि अभी तो इसकी शुरूआत है, यमुना  के साथ साथ कुण्ड-सरोवर की सफाई आवश्यक है। सभी ब्रजवासियों को इन सभी पुनीत कार्यों में सहयोग देना चाहिए। ब्रजवासियों के सहयोग से ही ये सभी कार्य पूरे हो सकेंगे।

इस अवसर पर राजेश पहलवान, मुकेश शर्मा, भगवत दयाल, पं. मुरारी लाल, हरिवंश, गौरी शंकर शर्मा, नानक चन्द्र, उमेश कुमार, महेश चन्द्र, मोहन लाल शर्मा, किशोरी लाल, दुर्गा पंडित, केशव दुबे, दिनेश कुमार आदि ग्रामवासी उपिस्थत थे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti