
मथुरा। आज यमुना रक्षक दल के मथुरा व वृन्दावन के कार्यकर्ताओं ने पूरे नगर में जन सम्पर्क अभियान चलाया। मथुरा के कार्यकर्ताओं ने पूरे शहर में लोगों 11 मार्च 2015 को होने वाली यमुना बचाओ की पदयात्रा में हजारों लोगों को इस अभियान में जोड़ा। इसी तरह वृन्दावन के सभी कार्यकर्ताओं पूरे नगर में यह अभियान चलाया। इस अवसर राम कथा वाचक देवमुरारी बापू ने कहा कि वह कथा के माध्यम से पूरे ब्रज के लोगों कों यमुना के प्रति जगायेंगे और 11 मार्च 2015 को होने वाली इस पदयात्रा के हजारों लोगों को जोडेंगे। उन्होने कहा कि ब्रज में यमुना को लाना जरूरी है, इसके लिये हम इट्रावा से दिल्ली तक गाँव गाँव जायेंगे। आर0पी0 सिंह व सोहन लाल आचार्य ने बताया कि 31 जनवरी 2015 तक गाँव गाँव में टीम गठिक कर दी जायेगी। साथ ही मथुरा के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव रूपकिशोर यादव, नगर अध्यक्ष अरून चतुर्वेदी, महासचिव गोंपाल पाण्डेय, शरद वर्मा, गोलू शर्मा, विवके शर्मा, राजू पेंटर, अनिल चतुर्वेदी, आदि ने चैक बाजार से लेकर बंगाली घाट तक जनसम्पर्क किया और बताया कि मथुरा में 45 वार्डो में 15 जनवरी तक कमेटी गठित कर दी जायेगी। इसके साथ ही यमुना रक्षक दल का ंकार्यालय ब्रज कला केन्द्र में मथुरा में खोला जायेगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रचार सचिव विष्णुप्रिया, नगर अध्यक्ष श्रीदास प्रजापति, मुनेन्द्र यादव भज्जू, रवि यादव, गोपाल, मुकेश शर्मा आदि उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS