यमुना रक्षक दल के राष्टिय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास को मिला ब्रज विभूति सम्मान

ब्रज कला केन्द्र दिल्ली द्वारा आयोजित होली मिलन महोत्सव में यमुना रक्षक दल के राष्टिय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास जी को ब्रज कला केन्द्र द्वारा कुनाल गर्ग की स्मृति में ब्रज विभूति सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उनके द्वारा किये जा रहे अतुलनीय समाजिक कार्यों के लिये दिया गया। उनके द्वारा प्राचीन पहाडियों के खनन कार्य को बन्द कराने में सहयोग, ब्रज को हरितमा युक्त करने के उद्देश्य से वृक्षारोपण यात्रा तथा यमुना की मुक्ति एवं शुद्धि के लिये अखण्ड हरिनाम संकीर्तन, रथयात्रा, नौका यात्रा एवं मार्च 2013 की लाखों यमुना भक्तों की ऐतिहासिक यमुना मुक्तिकरण पदयात्रा व वर्तमान में घाटों की रक्षा के लिये चल रहे सफाई अभियान आदि आन्दोलन का सफल संचालन हेतु संत को दिल्ली में ब्रज कला केन्द्र के द्वारा ब्रज विभूति सम्मान 2014 से सम्मानित किया गया।

ब्रज कला केन्द्र के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार अग्रवाल ने कहा कि ब्रज की धरोहरों की रक्षा हेतु जो महानुभाव सतत प्रयासरत है उन सभी का ब्रज कला केन्द्र सम्मान करता है। ब्रज की संस्कृति की रक्षा कर हम सबकों उसका वर्चस्व विश्व में स्थापित करना है। ब्रज की धरोहरों में मुख्य यमुना मां आज भंयकर दुर्दशा से जूझ रही है उनके सम्मान व स्वरूप की रक्षा हेतु यमुना के स्वच्छ अविरल रूप को ब्रज में लाने हेतु यमुना रक्षक दल के राष्टिय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास सतत् प्रयासरत है उनके द्वारा समाज के लिये किये गये कार्य अतुलनिय है  आज उनको इस सम्मान से सम्मानित कर हम गर्व की अनुभूति कर रहे है।

यमुना रक्षक दल के राष्टिय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि ब्रज के विरक्त संत पूज्य रमेश बाबा महाराज की कृपा से उन्हे ये सम्मान प्राप्त हुआ है। वे इस ब्रज विभूति सम्मान के योग्य नहीं है क्योंकि अभी ब्रज की शान यमुुना हथिनीकुण्ड पर बंधक है हमारे द्वारा किया जा रहा कार्य अभी पुर्ण नहीं हुआ है। ब्रजवासियों को यमुना के प्रति जाग्रत किया जा रहा है आगे पूर्व से बडा आन्दोलन यमुना की मुक्ति के लिये किया जायेगा। ब्रज में यमुना जल आने तक यमुना की लडाई चलती रहेगी।इस सम्मान से आज सम्पूर्ण यमुना रक्षक दल व वे सभी यमुना भक्त नवाजे गये जिन्होने यमुना आन्दोलन में सहयोग किया है और कर रहे है। यमुना रक्षक दल सभी से अपील करता है कि आप सब भी यमुना आन्दोलन में उसकी शुद्धि एवं मुक्ति के लिये सहयोग प्रदान करें।

ठस अवसर पर ब्रज कला केन्द्र के विशिष्ट संरक्षक वासुदेव गर्ग, श्री मती मीरा गोयल, श्री नगेन्द्र प्रकाश भार्गव, विष्णु प्रकाश गोयल, राजेन्द्र भगत जी, मुरारी लाल गर्ग, महेशचन्द्र अग्रवाल, हरिदेव चतुर्वेदी।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti