यमुना रक्षक दल के वाहनों का काफिला हुआ रवाना

माननीया जलसंसाधन मंत्री उमा भारती ने पदयात्रा में शामिल होने का किया एलान

जल संसाधन मंत्री से मुलाकात करते यमुना भक्त

मथुरा।यमुना रक्षक दल के साथ हजारों की संख्या में ब्रजवासी, यमुना भक्त एवं गाँव के किसान अनेकों वाहनों साथ बल्लभगढ़ पहुँचे हैं। 12 मार्च को एक लाख की संख्या में यमुना भक्त, ब्रजवासी, किसान, देश-विदेश के यमुना प्रेमीजन बल्लभगढ़ से दिल्ली संसद तक पदयात्रा करेंगे। यमुना अविरल व स्वच्छ बनाने की लड़ाई छिड़ चुकी है। कल से सड़क से लेकर संसद तक की लड़ाई होगी। यमुना लाना है, जीवन को बचाना है। रमेश सिसौदिया ने जानकारी देते हुये बताया गया कि 12 को भी गोविन्द मठ से कार्यकर्ता रवाना होंगे एवं उसी दिन 100 बसे ब्रज के गाँवों सेे निकलकर बल्लभगढ़ पहुँचेंगी। वहाँ से एक लाख यमुना भक्त पदयात्रा करते हुये प्रस्थान करेंगे। यमुना रक्षक दल के प्रेरक आचार्य स्वामी एएस विज्ञानाचार्य जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने सभी ब्रजवासियों से अपील की कि सभी माँ यमुना को प्रदूषिण मुक्त कराने एवं स्वच्छ व अविरल बनाने के लिये इस वाहन यात्रा एवं पदयात्रा में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें। राकेश यादव ने बताया कि यात्रा में भोजन व्यवस्था, ठहरना एवं चिकित्सा सुविधा सभी निःशुल्क होंगी। किसी को भी कहीं पर भी किसी भी तरह का कोई शुल्क देना नहीं होगा। डाॅ0 रामदत्त मिश्र ने जानकारी देते हुये बताया कि ब्रज के प्रमुख संत, महन्त, कथावाचक, विद्वान, एवं यमुना प्रेमी भक्त अपने अपने वाहनों  के द्वारा बल्लभगढ़ पहुँचेगे एवं संसद तक की पदयात्रा में सम्मिलित रहेंगे। कल प्रातः 9 बजे सभी बस कोसी में इकठ्ठी होंगी। वहीं इलाहबाद, फतेहपुर, कानपुर, कौसाम्बी, बरेली, शाहजहांपुर, लखनऊ, उन्नाव, सहित पूरे उ.प्र. के किसान यूनियन के लोग ट्रेनों से बल्लभगढ़ के लिये चल दियें हैं। कल बल्लभगढ़ दशहरा ग्राउण्ड से एक लाख लोग दिल्ली संसद के लिये प्रस्थान करेंगे। राकेश यादव, रमेश सिसौदिया, डाॅ0 लक्ष्मी गौतम, नरेन्द्र गुर्जर, सीता अग्रवाल, सोहनलाल आचार्य, आर.पी सिंह डाॅ0 अशोक अग्रवाल, आशीश गोस्वामी, सुषमा शर्मा, अनीता थापा, शरद वर्मा आदि ने भी सभी से इस आन्दोलन में भाग लेने की प्रार्थना की। यमुना रक्षक दल दिल्ली प्रदेश की टीम ने आज जल संसाधन मंत्री उमा भारती से भेंट कर उन्हे आन्दोलन के बारे में बताया। मंत्री ने कहा कि मैं आपकी बल्लभगढ़ से दिल्ली संसद की पदयात्रा में सम्मिलित होऊँगी। आॅस्ट्रेलिया के यमुना प्रेमी भक्त डाॅ0 यदु सिंह आर्य ने भी अपने सैकड़ों सहयोगियों के साथ बल्लभगढ़ से दिल्ली संसद तक की पदयात्रा में सम्मिलित होने की संस्तुति प्रदान की। वहीं 11 मार्च को सांसद हेमा मालिनी ने संसद में प्रदूषित हो रही यमुना को लेकर गंभीर चर्चा की। उन्होने यमुना रक्षक दल द्वारा आयोजित आन्दोलन की भूरि भूरि प्रशंसा की। यमुना किनारे समानान्तर नालों का निर्माण हो तथा विशुद्ध जल ही यमुना जी में छोड़ा जाये। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS

  1. Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted




Mediabharti