यमुना रक्षक दल द्वारा चैथा यमुना प्रचार रथ हुआ रवाना

आचार्य प्रवर ए.एस. विज्ञानाचार्य के सान्निध्य में चल रहे यमुना आन्दोलन के प्रचार प्रसार के लिये आज चैथा रथ गोविन्द मठ वृन्दावन से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ  कुंवर सिंह निषाद के नेतृत्व में यमुना किनारे - किनारे प्रचार प्रसार करेगा। प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी यमुना रक्षक दल युवामोर्चा जिलाध्यक्ष प्रवीण चैधरी को सौंपी गयी है। जो पाँच हजार नौजवानों को 11 मार्च संसद मार्च के लिये तैयार करेंगे। वहीं यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास के साथ परमेश्वर गीता मंदिर के महन्त श्री सनत कुमार, हिताश्रम के महन्त श्री कमलदास जी महाराज, संकीर्तन कुंज के महन्त बलराम दास बाबा एवं भ्क्ति निकेतन के महन्त श्री स्वतन्त्रतानन्द जी महाराज तथा सुप्रीम कोर्ट के वकील श्री विश्वामित्र भारती द्वारा भक्ति निकेतन आश्रम में बैठक के दौरान मिला यमुना आन्दोलन को समर्थन। वहीं साध्वी भोली माता जी पंजाब, बठिण्डा से आकर यमुना रक्षक दल एवं 11 मार्च के आन्दोलन के लिये पूर्ण रूपेण समर्थन दिया। इसी कड़ी में आज ब्रज अकादमी वृन्दावन की सचिव डाॅ0 राकेश हरिप्रिया जी ने इस आन्दोलन को विशाल जन आन्दोलन मे परिवर्तित करने के लिये केम्प कार्यलय मे आकर अपने समस्त पदाधिकारी एवं भक्तों के साथ समर्थन दिया और कहा कि हम सभी साधक यमुना जी के निर्मल स्वरूप को ब्रज में देखकर कृत-कृत्य होना चाहते हैं। संत वाणी में वर्णन हैं कि ‘‘यमुना निहारिवेते यम ना निहारि है ‘‘ अर्थात जब हम निर्मल यमुना जी का दर्शन कर लेंगे तो फिर हमें यमराज का दर्शन नही करना पड़ेगा। वृन्दावन के प्रसिद्ध विद्वान एवं यमुना भक्त पं0 डाॅ0 रामदत्त मिश्र को यमुना रक्षक दल का राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी बनाया गया। एवं उन्होने कहा कि मीडिया का सम्पूर्ण कार्य मिश्र जी देंखेगे। डाॅ0 रामदत्त मिश्र ने कहा कि इस पुनीत कार्य में सभी संत महन्तों एवं कथा व्यासों को राग द्वेष भूलकर सहयोग करना चाहिये।

इस अवसर पर साधक मदनलाल गौतम, ब्लाॅक अध्यक्ष राधाबल्लभ शर्मा, युवामोर्चा महासचिव मुनेन्द्र कुमार, प्रेमनारायणजी, शैलेन्द्र बघेल, मंजीत मिश्र, कल्याणानन्दजी, रमेश यादव, भजनानन्द, लोचन दास, मालती देवी, घनश्याम अग्रवाल, रामप्रकाश आदि उपस्थित थे।

 हर ब्रजवासी का जीवन खतरे में हैं: डाॅ0 राजवीर सिंह

प्रदूषित हो रहे यमुना को बचाने के लिये एवं हथिनी कुण्ड से माँ यमुना को मुक्त कराने के लिये ब्रजवासियें एवं यमुना भक्त ने कमर कस ली है। अबकी बार माँ यमुना को मुक्त करा कर ही दम लेंगे। आज दिनांक 25 फरवरी को जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर सिंह एवं अजयपाल सिंह के नेतृत्व में यमुना प्रचार रथ के द्वारा जैंत, चैमुहां, अकबरपुर, देवपुरा, पाली, ततारपुर, डरावरी, तथा संक्षेत में जनजागरण के साथ 11 मार्च वाहन यात्रा एवं 12 मार्च की पदयात्रा का प्रचार-प्रसार किया गया। जहां हजारों यमुना भक्तों एवं ब्रजवासियों 11 मार्च को चलने का आह्वान किया। जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर सिंह ने सम्बोधित करते हुये कहा कि दूषित जल के कारण ब्रजवासियों का जीवन खतरे में है। यमुना को अविरलता को ब्रज में लाना ही होगा। ब्रजवासी चैन से नहीें बैठेगें, केन्द्र सरकार को ढाुका कर ही दम लेंगे। जहरीले जल के कारण अनेकों बीमारियों का साम्राज्य लगा हुआ है।  सदानीरा बहने वाली यमुना को हथिनी कुण्ड बैराज पर बांध दिया गया है। जिसके परिणाम स्वरूप दिल्ली और हथिनी कुण्ड के बीच यमुना का जल सूख जाता है। दिल्ली से आगे मथुरा और आगरा में यमुना क ेजल के स्थान पर अनेकोे वृह्द गंदे नालों का पानी है, जिससें यमुना दूषित हो रही है और यमुना का जल जहरीला होता जा रहा है। उन्होने गाँव-गाँव जाकर लोगों की पीड़ा सुनी जिससे पता चला कि अशुद्ध जल पीने के कारण अनेको लोग बीमार हैं। ठा. अजयपाल सिंह ने कहा कि यमुना को हथनी कुण्ड से मुक्त एवं ब्रज में यमुना की अविरल धारा को पुनः लाने के लिये सभी यमुना भक्तों एवं ब्रजवासियों को 11 के आन्दोलन में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेना होगा। 

इस अवसर पर लोकगीत गायक सियाराम यादव, शिवचरण, परशुराम, प्रेम सिंह, मेघश्याम, हरिदास, दर्शन सिंह, सोनू ठाकुर, तेजपाल सिंह, सुरेन्द्र प्रताप सिंह आदि उपस्थित थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti