
मथुरा। न्यूज यमुना रक्षक दल निज संवाददाता
यमुना को हथिनी कुण्ड से मुक्त कराने व समानान्तर नाले निर्माण की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे यमुना रक्षक दल द्वारा आज 15 अक्टूबर बुधवार को दोपहर 1 बजे से गोविन्द मठ कैमारवन परिक्रमा मार्ग वृन्दावन में यमुना विचार संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है जिसमें भाग लेने के लिये कई क्षेत्रो के सांसद व विधायक वृन्दावन पहुॅच रहे है। वर्तमान में यमुना की हो रही दुर्दशा व उसको हथिनी कुण्ड से मुक्त करा निर्मल अविरल स्वरूप में पुनः यमुनोत्री से इलाहाबाद तक प्रवाहित करने के विषय पर मंथन किया जायेगा। संगोष्ठी में उपास्थित जनप्रतिनिधियों के माध्यम से सरकारों तक स्वच्छ अविरल यमुना की मांग पहुँचायी जायेगी। यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राकेश यादव ने जानकारी देते हुये बताया कि यमुना विचार संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य यमुना प्रदूषण ने जो ब्रज के साथ-साथ यमुना तटवर्ती क्षेत्रों में विक्राल रूप धारण कर लिया है उस समस्या का जड़ से खत्म करने पर विचार किया जायेगा एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों के माध्यम से स्वच्छ निर्मल यमुना की मांग को सरकार तक पहुँचाने का उद्देश्य प्रमुख है।
यमुना रक्षक दल के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ अशोक अग्रवाल ने कहा कि संगोष्ठी में जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ जिला पंचायत अध्यक्ष, नगरपालिका अध्यक्ष, ग्राम प्रधान व समाज का प्रबुद्ध वर्ग भाग लेगा। उन्होने आगे जानकारी देते हुये कहा कि अमरउजाला संपादक श्री राजेन्द्र त्रिपाठी जी, उन्नाव के सांसद मा. साक्षी जी महाराज, राज्यसभा सांसद बाबू दर्शन सिंह यादव, हाथरस सांसद मा. राजेश दिवाकर, फतेहपुर सीकरी के सांसद मा. बाबूलाल चैधरी , मथुरा के विधायक मा. प्रदीप माथुर,ने इस कार्यक्रम में भाग लेने की स्वीकृति दे दी है। इनके साथ साथ अन्य सांसद, विधायक, नगरपालिका अध्यक्ष, प्रधान भाग लेेगें।
यमुना रक्षक दल के राष्ट्रीय महासचिव रमेश सिसौदिया ने सभी ब्रजवासियों व यमुना भक्तों से संगोष्ठी में भाग लेने की अपील की ।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS
Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted