
सांसद हेमा मालिनी को यमुना प्रदूषण से अवगत कराते यमुना रक्षक दल के सन्त जयकृष्ण दास एवं अन्य
मथुरा। यमुना शुद्धि के लिये यमुना रक्षक दल का एक शिष्ट मंडल मथुरा की सांसद हेमा मालिनी से मिला। दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने यमुना शुद्धि के लिये 2011 से किये जा रहे प्रयासों की जानकारी सांसद एवं यमुना को हरियाणा के हथिनी कुण्ड बंधक बनाकर रोके जाने व ब्रज में बहकर आ रहे दिल्ली व अन्य शहरों के नालों के मल मूत्र व कल कारखानो के प्रदूषण से सांसद को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ब्रज की यमुना में एक बूंद भी यमुना जल नहीं है इसमें केवल दिल्ली के नालों का जहरीला पानी है जो लोगो के जीवन व आस्था दोनो के लिये खतरा है। यमुना की दुर्दशा जानकर आहत हुई सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी स्वयं यमुना गंगा की शुद्धि के लिये प्रतिबद्ध है और वे यमुना की स्थिति के बारे में स्वयं प्रधानमंत्री को अवगत करायेगीं। संत जयकृष्ण दास ने यमुना को हथिनी कुण्ड में बन्धक बनाने की बात कही तो सांसद ने इसमें अभिरूचि जताई व कहा कि सांसद बनाकर श्री कृष्ण ने अपनी सेवा का मौका दिया है मैं इसे पूर्ण मनोयोग से निभायूगी। दल द्वारा घाटों की सफाई के बारे में जानकर सांसद ने आश्वस्त किया कि वे शीघ्र घाटों का दर्शन करेगीं। शिष्टमंडल में दल की प्रवक्ता डाॅ0 लक्ष्मी गौतम, प्रचार सचिव विष्णु प्रिया, श्रीदास प्रजापति, मीडिया प्रभारी कृष्ण कान्त अवस्थी आदि उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS
Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted