घर घर जाकर रोज बनाये जा रहे सक्रिय सदस्य- पं0 अनिल शर्मा
मथुरा। यमुना शुद्धिकरण मिशन 2015 के अन्तर्गत समाजसेवी पं0 अनिल शर्मा के नेतृत्व में मिशन में जुड़ने वाले सकिे्रय सदस्यों का कारवां एकत्रित होने लगा हैं। मिशन से जुड़ें हजारों कार्यकर्ता समाज के हर व्यक्ति को मिशन से जोड़नें के लिए प्रेरित कर यमुना शुद्धिकरण का संकल्प दिला रहें हैं साथ ही मिशन से जुड़े लोगों का कहना है कि हमारे प्रयासों को जिस तरीके से समर्थन मिल रहा है उससे हमारे अन्दर दिन प्रतिदिन नई ऊर्जा का संचार हो रहा हैं। पं0 अनिल शर्मा ने बताया कि ब्रजवासियों के दृढ़ संकल्प के चलते वह दिन दूर नहीं जब हमें स्वच्छ और निर्मल यमुना की अविरल धारा के साक्षात दर्शन होगें। उन्होंने बताया कि गुरूवार को उनके गोवर्धन दौरे के दौरान लगभग 1100 सक्रिय सदस्यों ने अपना सम्पूर्ण योगदान देने का दृढ़ संकल्प लिया। वहीं महावन में निकाली गई रैली में जुटा आपार जनसमूह हमारे संकल्प को और अधिक दृणता व आत्म विश्वास की ओर प्रेरित कर रहा हैं। जिससें हम यह दावे के साथ कह सकते है कि यमुना माॅ का आशीर्वाद हमें प्राप्त है और हम उसे स्वच्छ, निर्मल तथा अविरल बनाकर रहेगे।





