यमुना शुद्धि संकल्प मिशन ने कराया 108 कन्या लागंुराओं को भोज

बच्चों को शिक्षित करने के लिए लगाई जाएंगी निःशुल्क कक्षाएं

मथुरा। यमुना को शुद्ध कराने के लिए संकल्पित यमुना शुद्वि संकल्प मिशन 2015 द्वारा नवरात्र पर्व के समापन के अवसर पर 108 कन्या लागुुंराओं को प्रसाद वितरित कर उनका पूजन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने उनसे आशीर्वाद लेकर इस मिशन की सफलता की कामना की। प्रसाद वितरण के समय बच्चों की उमंग व उत्साह देखने लायक था। दोपहर को श्रीकृष्ण गंगा घाट पर आयोजित इस प्रसाद में आस पास के बच्चों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर दक्षिणा व बांटी गई खाद्य सामिग्री को पाकर बच्चे बहुत प्रसन्न हुए। इस अवसर पर पं0 अनिल शर्मा ने बताया कि आज के दिन से ही सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है कि मिशन के माध्यम से ऐसे बच्चों को शिक्षित करने का बीडा उठाया जा रहा है जो किन्हीं कारणवश स्वंय लिखने व पढने में असमर्थ है। इस दौरान बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने के साथ साथ उन्हें वे सारी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएंगी जो उनके शिक्षित होने के लिए अति आवश्यक हंै। इस मुहिम का मुख्य उदे्श्य यह है कि इसके द्वारा शिक्षित बच्चे अन्य लोगों को यमुना की दुर्दशा से अवगत कराने में मिशन का सहयोग करने योग्य बन जायें। उनका कहना था कि बच्चे भी इसके प्रति पूर्ण समर्पित हो इसके लिए अल्पाहार के रूप में दूध, चाय, बिस्किट, नमकीन व भोजन के अलावा किताब काॅपियां व मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति आदि की व्यवस्था भी मिशन के द्वारा की जाएगी। आगे उन्होंने बताया कि मिशन द्वारा यमुना भक्तों को जागरूक करने के लिए आगे भी इसी तरह जगह जगह विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। पं0 अनिल शर्मा ने अपील कि है कि पतित पावनी मां यमुना सभी की मां है, और सभी का यह दायित्व बनता है कि वे इस कार्य में आकर अपना तन मन व अपने संसाधनों के माध्यम से सहयोग प्रदान करें। मुकेश ठाकुर, लपूटी पंडित, केशव चतुर्वेदी, मीडिया प्रभारी ऋषि भारद्वाज, ललित देशमां, नीरज शर्मा, त्रिलोकी पंडित आदि की उपस्थिति में उन्होंने बताया कि मथुरा के घाटों की सफाई व उन्हें प्राचीन रूप प्रदान करने के बाद करीब 10 प्रांतों व 20 जिलों के सक्रिय कार्यकर्ताओं की टीम दिल्ली में चल रहे कार्य में सहयोग प्रदान करेगी। उनका मानना है कि इस कार्य में अदृश्य शक्तियां भी मदद कर यही संकेत दे रही हैं कि यह मिशन जल्द ही उच्चता के शिखर पर पहुंचेगा। इस दौरान बब्बू पंडित, ऋचा शर्मा, राजेश तिवारी, सावित्री देवी, भोला पंडित, दीपक राज, राजीव शर्मा, तुलसी पंडित, दीपक, गुड्डू गौतम, दीपक शर्मा, मंटू बाबा, नवल पंडित आदि व्यवस्थाओं को संभालने में लगे रहे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti