
मथुरा। विश्व धर्मरक्षक दल के विजय चतुर्वेदी की सूचनानुसार यमुना नदी को प्रदूषण से निवारण हेतु विश्व धर्म रक्षक दल के सरं़क्षक बिठ्ठलेश महाराज की प्रथम वर्ष बारहमास यज्ञ की सम्पूर्ति समारोह के अन्तर्गत श्रीमद् भागवत सप्ताह कथा, पंच दिवसीय युगल सरकार राधा कृष्ण यज्ञ, मथुरा की दुग्ध धारा परिक्रमा, भागवत मूल पाठ, सस्वर एवं भंडार महा प्रसाद का आयोजन किया जा रहा हैं। जिसके अन्तर्गत कथा व्यास पं0 सोमदत्त, यज्ञाचार्य देवदत्त चतुर्वेदी, आचार्य डा0 पुरूषोतम जी महाराज, गोपाल वालश्रणम, प्रपदें महायज्ञ समिति को इसका आचार्य बनाया गया हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एक बूद भी शुद्धि यमुनाजल नहीं है विभिन्न आन्दोलन के बाद सरकार ने संसद में यमुना नदी का कोई मुददा नहीं रखा हैं। वहीं इसके लिए सभी सरकारी योजना फेल है सरकार पाॅच हजार किलो दूरी से पाइप लाइन के माध्यम से पैट्रोल डीजल आदि तो ला सकती है लेकिन इलाहावाद से जो की मात्र 13 सौ किलो मीटर की दूरी पर यमुना नदी के किनारे दोनो ओर पाइप लाइन डलवाकर प्रदूषण जल को अनियंत्र नहीं ले जा सकती। उन्होंने कहा कि केवल 20 प्रतिशत जल पीनें के काम आता है जैस जल उधोगों में प्रयोग होता है राज्य सिहासन पर जब बैठना चाहते है पर ध्रुव जी महाराज की तरह घोर तप नहीं कर सकते।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS