यमुनानदी में नाव पलटी

पांच लोग व तीन बाइक डूबी

गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचाया लोगों को 

मथुरा। आज यमुना नदी में मथुरा के बंगाली घाट के निकट एक नाव के डूबने से उसमें सवार पांच लोग व तीन बाइक डूब गए, जिन्हें बामुश्किल घाट पर मौजूद मल्लाहों ने सुरक्षित बचा लिया। इस घटना के बाद जिला प्रशासन ने यमुना के नए पुल को एक महीने के लिए आवागमन के लिए पुनः सुचारू करा दिया। 

ज्ञात रहे कृष्णापुरी स्थित यमुना पुल के क्षतिग्रस्त होने पर उसके निकट ही नए पुल के निर्माण का कार्य चल रहा है। हाल ही में इस पुल में दरार आ जाने और अधिक क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण जिलाधिकारी ने पुल से आवागमन बंद करा दिया था। जिसके चलते लोगों को पांच सौ मीटर की दूरी तय करने के लिए करीब 12 किलोमीटर का चक्कर काटना पड़ रहा था। या फिर लोग यमुना नदी को पार करने के लिए नाव का सहारा ले रहे थे। जिसके चलते आज प्रातः बुधवार को यमुना पार स्थित लक्ष्मी नगर से शहर आने के लिए पांच लोग नाव में सवार हुए, जिनमें तीन लोग अपनी बाइक भी नाव में लेकर चल रहे थे। नाव बंगाली घाट पर आने के लिए यमुना के बीच धार में पहुंची ही थी, कि नाव पलट गई और उसमें सवार पांचों लोग तथा तीनों बाइकें यमुना में डूब गए। घाट पर मौजूद लोगों द्वारा शोर मचाए जाने पर वहां मौजद मल्लाह युवकों ने नदी में छलांग लगा दी और पांचों लोगों को सुरक्षित निकाल लिया। लेकिन बाइकों को ढूंढने में उन्हें कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। समाचार लिखे जाने पर मल्लाह बाइकों को तलाश करने में जुटे हुए थे। नाव डूबने की जानकारी जिला प्रशासन को मिली तो जिलाधिकारी ने एक माह के लिए दोपहिया वाहन और पैदल लोगों के आवागमन के लिए खोलने के निर्देश दिए हैं। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti