यमुनोत्री से इलाहाबाद तक भागवत व प्रवचनों के माध्यम लोगो को सुनाई जायेगी यमुना मैया की पीर

यमुना की स्वच्छ निर्मल धारा ब्रज में बहे इसके लिये यमुना आन्दोलन को व्यापक और मजबूत बनाने के लिये यमुना रक्षक दल द्वारा यमुनोत्री से इलाहाबाद तक यमुना किनारे-2 यमुना के माहत्म के प्रवचनों व भागवत कथाओं के माध्यम से यमुनोत्री से इलाहाबाद तक प्रचार किया जायेगा। 14 जून से यमुना रक्षक दल द्वारा अपने प्रचार की शुरूआत करते हुये शनिवार सांय गउघाट मथुरा पर दो दिवसिय भजन संध्या , प्रवचन व यमुना भक्तों के लिये भण्डारे का कार्यक्रम रखा गया । कार्यक्रम में भण्डारे की व्यवस्था पवन अग्रवाल कटाई वालें की तरफ से की गई। यमुना भक्तों को अपने भजनों व प्रवचनों के माध्यम से उत्साह और उमंग से भरने वृन्दावन से भजन गायिका ज्याति जी, कथावाचक जानकी जी एवं यमुना रक्षक दल की प्रदेश प्रचार सचिव कथावाचक विष्णुप्रिया जी कार्यक्रम में भाग लेने पहुॅची। कार्यक्रम का प्रारम्भ गणेश वन्दना से हुआ तत्पश्चात भजनों के सुन सभी भक्त आनन्दित हुये। यमुना रक्षक दल की प्रदेश प्रचार सचिव कथावाचक विष्णु प्रिया जी द्वारा यमुना के माहत्म पर प्रवचन करते हुये कहा कि सूर्यपुत्री यमुना श्री कृष्ण की पटरानी  और यमराज की बहन है वह हम सभी ब्रजवासियों की मां है और आज मां को प्रदूषण रूपी कालिया ने जकड रखा है अपनी यमुना मैया को मुक्त व शुद्ध कराना प्रत्येक ब्रजवासी का कर्तव्य है। यमुना रक्षक दल के राष्टीय अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास ने कहा कि यमुना रक्षक दल की प्रदेश प्रचार सचिव कथावाचक विष्णुप्रिया के नेतृत्व प्रचार दल का गठन किया गया है जो यमुनोत्री से इलाहाबाद तक यमुना के किनारे अपनी कथा- प्रवचनों के माध्यम से लोगो को यमुना की स्थिति से अवगत करा प्रचार करेगें। यमुनोत्री से इलाहाबाद से यमुना आन्दोलन से लोगों को जोड़ दल के आन्दोलन को मजबूत बनाया जायेगा।

ठस कार्यक्रम में यमुना रक्षक दल के राष्टिय सचिव अब्दुल जब्बार, प्रदेश अध्यक्ष डां अशोक अग्रवाल, ईट उद्योग संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, यमुना रक्षक दल के राष्टिय सचिव आर. पी सिंह, प्रदेश सचिव हाशिम खान, जिलाध्यक्ष सत्यपााल सिंह, श्री दास प्रजापति, जिलानी कादरी, विक्रम वाल्मिकी, त्रिलोकी व्यास, राजू पेण्टर, गोपाल पाण्डे आदि उपस्थित थंे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti