यश भारती प्राप्त गीतांजलि शर्मा का बाबूलाल काॅलेज में हुआ स्वागत सम्मान

गोवर्धन के एसबीएल काॅलेज में उ0प्र0 शासन द्वारा ब्रज लोक नृत्य में यश भारती से सम्मानित गीतांजलि शर्मा का स्वागत करते डायरेक्टर नंद किशोर शर्मा एड0 व अन्य

गोवर्धन। बरसाना रोड स्थित श्री बाबूलाल महाविद्यालय में देश विदेश की सुविख्यात कलाकार उत्तर प्रदेश शासन की ओर से ब्रज लोक नृत्य में यश भारती से पुरस्कृत गीतांजलि शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। स्वागत समारोह का शुभारंभ अतिथि गीतांजलि शर्मा एवं महाविद्यालय के डायरेक्टर नंद किशोर शर्मा एड. ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गान की प्रस्तुति दी। स्वागत के क्रम में ब्रज का नाम रोशन करने वाली गीतांजलि शर्मा का डायरेक्टर नंद किशोर शर्मा ने स्मृति चिन्ह, सम्मान पत्र एवं गिरिराज जी की प्रतिमा भेंटकर किया। स्वागत में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए यश भारती से पुरस्कृत गीतांजलि ने कहा कि आज के विद्यार्थी देश के आने वाला कल का भविष्य हैं। पढ़ाई के साथ साथ जिस क्षेत्र में जाना सुनिश्चित करें। उसके लिए कर्मठता के साथ मेहनत करें। मेहनत के साथ सफलता अपने आप स्वतः ही आ जाएगी। जिंदगी के प्रत्येक लक्ष्य को कंप्टीशन की तरह लें। उन्होंने सोचा भी नहीं था कि उनको यह मुकाम हासिल होगा। सम्मान समारोह में डायरेक्टर नंदकिशोर शर्मा ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी गोवर्धन की रहने वाली गीतांजलि शर्मा से प्रेरणा ले, जिन्होंने देश ही नहीं बल्कि विदेश के अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर ब्रज लोक कला की प्रस्तुति देकर समस्त ब्रजवासियों का मान बढ़ाया। अभी हाल में इनको उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से यश भारती पुरस्कार में नगद रूपये व स्मृति चिन्ह व अन्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता महेश चंद अग्रवाल ने की। इस मौके पर थानाध्यक्ष सूर्यभान सिंह यादव, संस्थापक खेमचंद शर्मा, प्राचार्य डॉ0 अशोक कुमार शर्मा, उप प्राचार्य महेश चंद अग्रवाल, नीरज सिंघल, धीरज कौशिक, पंकज कौशिक, मनीषा जैंन, श्रुति शर्मा, माधव शर्मा, आरके वर्मा, लक्ष्मीनारायण शर्मा, योगेन्द्र गोयल आदि थे।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti