बलदेव। प्रदेश सरकार द्वारा बृज क्षेत्र के कलाकार पद्मश्री कृष्णा कन्हाई और गोविन्द कन्हाई चित्रकार तथा गीतान्जली पण्डित को यश भारती सम्मान मिलने पर स्थानीय वाशिन्दों ने हर्ष व्यक्त किया है। हर्ष व्यक्त करने वालों में चैयरमैन राम कृष्ण वर्मा, सुजीत वर्मा, आचार्य विष्णु, गोकुलेश पाण्डेय, मनीष बंसल, नवीन वर्मा, वंशीधर तेहरिया, राजकुमार सोनी डायरेक्टर डी0एन0वी0 डिग्री कालेज आदि प्रमुख है।





