यातायात व्यवस्था सुधारकर शहर को सुन्दर बनाया जायेगा- जिलाधिकारी

मथुरा। जिलाधिकारी राजेश कुमार की अध्यक्षता में यातायात व्यवस्था सुधारने, सडके सुधारने तथा शहर को सुन्दर बनाने के संबंध में एक आवश्यक बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुयी। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों सहित सभी कार्यदायी संस्थाओ को निर्देश दिये है कि वे अपने विभाग से संबंधित निर्माण कार्यो को शीघ्र पूर्ण कर विकास कार्य कराये, ताकि जनपद में आने वाले बाहरी श्रृद्धालंओं सहित स्थानीय निवासियों को भी अच्छा महसूस हो सके।

उन्होंने लोक निर्माण, विद्युत विभाग केे अधिकारियो को निर्देशित किया है कि सडको के निर्माण कार्यो को इस तहर पूर्ण कराये खोदी गयी तथा क्षतिग्रस्त सडको के दोनेा किनारो पर बैरिकंेटिंग कराये जिससे कोई भी दुर्घटना न हो सके। उन्होंने विभागीय अधिकारियो को यह भी निर्देश दिये है कि कार्यदायी संस्थाओ व्दारा यदि बैरिकेटिंग नही की जाती है और यदि कोई दुर्घटना घटित हो जाती है तो इसके लिए कार्यदायी संस्था जिम्मेदार मानी जायेगी। विद्युत चिभाग के अधिकारियो को भी निर्देशित किया है कि वे भूमिगत कैबिल डालने हेतु खोदी गयी सडको को कार्य शीघ्र पूर्ण कर सडको की मरम्मत कराये जिससे यातायात व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न न हो। उन्होंने यह भी कहा है कि विद्युत पोल सडको पर न लगाकर उनको सडको के अंदर बनायी गयी दुकानो की तरफ ही लगाये जिससे अनावश्यक रूप से यातायात व्यवस्था भंग न हो और सडक भी चैडी नजर आये। उन्होेने उप जिलाधिकारी सदर तथा ए0आर0ध्टी0ओ0 को भी निर्देशित किया है कि रूक्मनी बिहार -वृन्दावन से सिटी बस चलाने का प्रस्ताव तैयार करे तथा अवैध रूप से संचालित टैम्पूओ पर प्रभावी रोक लगाये एवं उनके खिलाफ कडी कार्यवाही करे। टैम्पुओ में किसी भी प्रकार का घ्वनि विस्तारित यंत्र लगा हो तो उसे पकडकर थाने में बंद कराया जाये। उन्होने उप जिलाधिकारी तथा वृन्दावन के अधिशाषी अधिकारी को भी निर्देशित किया है कि कूडा निस्तारण हेतु कूडेघरका भी चयन कर उसके बाउण्ड्री आदि कराकर कूडा डलवाये तथा समय पर उसको उठवाना सुनिश्वित करे।

जिलाधिकारी ने उपाध्यक्ष मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण तथा नगर पालिका की अध्यक्ष सहित अधिशाषी अधिकारी को भी कहा है कि वे मथुरा वृन्दावन के विकास हेतु नियोजित प्रस्ताव तैयार करे ताकि वृन्दावन आने वाले श्रृद्धालुओ के आवगमन में सुविधा मिल सके। उन्होने अधिकारियो को यह भी निदेशित किया कि वृन्दावन में 100 फुटा रोड पर लगने वाली सब्जी मंडी एवं मंदिरो के बाहर खडे होने वाले वाहनो के लिए पार्किंग स्थल चिन्हित कर उनको विकसित कर संचालित कराये, जिससे मंदिरो के बाहर वाहन खडे नहो क्यो कि इससे यातायात व्यवस्था चरमराती है और कानून व्यवस्था भी खराब होती है। इसी प्रकार मथुरा शहर में भी विभिन्न स्थानो पर पार्किग व्यवस्था सुनिश्चित कर वाहनो को खडा कराये। अव्यवस्थित तरीके से खडे करने वाले वाहनो को चालान कर जुर्माना वसूला जायें। जिलाधिकारी ने पुलिस अधिकारियो को भी निर्देशित किया है कि अवैध रूप से संचालित हो रहे टैम्पो तथा अन्य वाहनों की सघन चैकिंग करायी जाये। टैम्पो में लगे हुए स्पीकरो को तुरन्त हटाकर जब्त करे और नाबालिग तथा बिना लाइसेंस के चलाये जाने वाले टैम्पो तथा वाहनो को भी बंद कराया जाये तथा उनके लिए निर्धारित स्थान पर ही पार्किग सुनिश्चित की जाये जिससे की बेतरतीब तरीके से  वाहन खडे न हो। सडक से हटकर स्टील की बैरिकंटिंग लगाकर ही उसके अंदर से टैम्पो संचालित कराये जाये। उन्होंने शहर के भीडभाड वाले चैराहो तथा स्थानो पर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए अधिकारियो को निर्देशित करते हुए कहा कि गोवर्धन चैराहा, भूतेश्वर तिराहा, डींग चोराहा, मसानी चैराहा, होलीगेट, टाउनशिप चैराहा, नया बस स्टैण्ड के आसपास लगने वाले जाम से निजात दिलाने हेतु प्रभावी कार्यवाही कर जाम से मुक्ति दिलायी जाये जिससे आवागमन में सुविधा हो सके। ट्रेफिक लाइटे भी चैराहो पर लगायी जाये जिससे यातायात व्यवस्था सुगम हो सके। जिलाधिकारी ने जेनर्म योजना के अन्तर्गत चलायी जा रही बसो को रोडवेज के अधिकारियो व्दारा संचालित बसों को  प्रशासन व्दारा निर्धारित किये गये मार्गो पर न चलाकर अपनी मनमानी से दूसरे मार्गो पर संचालित की जा रही है इस पर जिलाधिकारी ने कडी नाराजगी व्यक्त की तथा अपर जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि ए0आर0एम0 रोडवेज को चेतावनी पत्र जारी करें और निर्धारित मार्ग पर ही बसो को संचालित करायें। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियो सहित कार्यदायी संस्थाओ को कडे शब्दो में निर्देशित किया कि शहर की कोई भी सडक क्षतिग्रस्त नही रहनी चाहिए तथा किसी भी चैराहे पर जाम की स्थिति नही होनी चाहिए। मुर्गा फाटक, धौलीप्याउ, गोवर्धन चैराहा, भूतेश्वर तिराहा डीग गेट तथा मसानी चैराहे जैसे व्यस्ततम चैराहों को हर हालत में जाम से निजात दिलानी है जिससे कि बाहर आने श्रृद्धालु जाम में न फसे। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था सुरेन्द्र कुमार शर्मा, उपाध्यक्ष वि0प्रा0 नागेन्द्र प्रताप सिंह, सचिव वि0प्र0 श्याम बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट हेमसिंह,अपर पुलिस अधीक्षक अजयपाल, नगर पालिका अध्यक्ष मनीषा गुप्ता सहित सभी विभागो के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओ के प्रमुख आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti