तीन सीओ व कई थाना प्रभारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल
मथुरा। जनपद के एसएसपी डा0 राजेश कुमार ने कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए जनपद के तीन क्षेत्राधिकारी व एक कोतवाल तथा कई थाना व चैकरी प्रभारियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया हैं। वहीं यादव समाज की बगीची पर अवैध कब्जे के प्रकरण में शहर कोतवाल को भी एसएसपी ने हटाते हुए उन्हें अपराध शाखा में तैनात किया हैं। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार एसएसपी मथुरा डा0 राजेन्द्र कुमार ने क्षेत्राधिकारी सदर में संजय कुमार, राजेन्द्र कुमार क्षेत्राधिकारी रिफाइनरी बनाया है वहीं इनके अलावा शहर कोतवाल कुवर सिंह यादव को अपराध शाखा तथा थाना प्रभारी हाईवें अरविन्द कुमार को पीआरओं, तथा हाईवें पर सुबोध कुमार को तैनात किया हैं। इसके अलावा कई चैकी प्रभारियों के भी कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया हैं।





