यादव समाज की शोभायात्रा की तैयारियां जोरों पर

मथुरा। पांच सितंबर को यादव समाज नगर में भव्य शोभायात्रा निकालेगा। इसकी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। जनपद के बाहर से बैण्ड और झाकियों की व्यवस्था की जा रही है। यादव समाज के लोग पूरी तन्मयता से कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुये हैं। आज जनरलगंज स्थित एक होटल में पत्रकारों से बातचीत करते यादवेन्द्र श्री कृष्ण यादव महासभा के पदाधिकारियों ने बताा कि श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की तैयारी पूर्ण कर ली गयी हैं। शोभायात्रा भव्यतापूर्ण गरिमा के साथ आकर्षक एवं धार्मिक चार दर्जन से अधिक झाकिया हैं। सभी झाकियां मथुरा, वृन्दावन, हाथरस, आगरा से आ रही हैं। शोभायात्रा में पांच बैण्ड हैं। ढोल पार्टी, भांगड़ा पार्टी, डांडिया पार्टी, गाजे-बाजे, साज सज्जा व ब्रज के भक्तों यदुकुल के गोप ग्वाला यादव बंधुओं टोली के साथ ब्रजवासी शोभायात्रा में दिखाई देंगे। शोभायात्रा 5 सितंबर केा सायं छह बजे भरतपुरगेट से प्रारंभ होकर कोतवाली रोड, होलीगेट, छत्ता बाजार, राजाधिराज बाजार, स्वामीघाट, चैक बाजार से घीयामण्डी होती हुयी भरतपुर गेट पंहुचेगी। इस अवसर पर लालबाबू यादव अध्यक्ष, मेला संयोजक राजू यादव, योगेश कुमार यादव, डा. देवेन्द्र यादव, यदुराज सिंह यादव, मुकेश यादव, रामवीर सिंह यादव, रवि यादव, गया यादव, नरायन यादव, रशीश यादव, गजेन्द्र यादव, बांकेलाल यादव, धन्नू यादव, पवन यादव, चन्दन यादव, प्रमोद यादव, ब्रजेश यादव, मनीष यादव, विजय यादव, बाबू यादव, सूरज यादव, संजीव यादव, मीडिया प्रभारी रवि यादव आदि मौजूद थे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti