श्रीकृष्ण शोभायात्रा की जानकारी देते महासभा के पदाधिकारीगण
मथुरा। यादवेन्द्र श्रीकृष्ण यादव महासभा मथुरा द्वारा कल जन्माष्टमी के अवसर पर निकाली जाने वाली श्रीकृष्ण शोभायात्रा अभूतपूर्व होंगी। इस वर्ष शोभायात्रा में निकलने वाली दो दर्जन से अधिक झांकियां द्वापरयुग का एहसास और आभास कराती हुई होंगी। महिला और युवकों का डांडिया नृत्य भी आकर्षण का केन्द्र होगा। वर्तमान को देखते हुए बेटी बचाओ व बेटी पढ़ाओ सहित प्रदूषण नियंत्रण से संबंधित झांकियां भी दर्शकों को अपनी ओर लुभाएंगी। जनपद से ही नहीं पड़ौसी जनपद हाथरस व आगरा से भी झांकियां आ रही हैं। यदुकुल के गोप और ग्वाला यादव बंधुओं की टोली के साथ अपनी अलग छठा बिखेरेंने। कल शनिवार सायं छः भरतपुर गेट से शुरू होकर यह शोभायात्रा प्रमुख मार्गों से होती हुई भरतपुर गेट पर ही समाप्त होगी। उक्त जानकारी शोभायात्रा संयोजक राजू यादव, डा. देवेन्द्र यादव, संगठन अध्यक्ष लालबाबू यादव, ने मीडिया को दी। इस दौरान योगेश यादव, यदुराज सिंह यादव, मुकेश यादव, चंदन यादव तथा रवि यादव, प्रमुख रूप से मौजूद रहे।





