मथुरा। थाना महावन क्षेत्र के यमुना एक्सप्रेस पर अज्ञात बदमाश एक ट्रक में सवारी के रूप में चढ़ कर चालक को बन्धक बना लिया और चालक के हाथपैर बांध कर सरसों के खेत में डालकर गये और बदमाश ट्रक मोबाइल, और 35 सौ रूपयें की नगदी को लूट कर भाग गये। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्रा के यमुना एक्सप्रेस-वे स्थित माइस्टोन 118 के बाद सवारी के रूप में ट्रक में चढ़े अज्ञात बदमाशों ने ट्रक चालक च क्लीनर को असलाह के बल पर कब्जे में कर उससें ट्रक व मोबाइल और 35 सौ रूपयें की नगदी को छीन लिया तथा ट्रक चालक व क्लीनर के हाथ पैर बांध कर उसे पास ही सरसों के खेत में पटक कर भाग गये। घटना के पीडि़त चालक व परिचालक ने चीख पुकार कर आसपास के लोगों को बुलाया और ग्रामीणों के सहयोग से बन्धन से मुक्त हो, घटना से स्थानीय पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी हैं।





