परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
मथुरा। गोवर्धन कस्बे के सौंख रोड स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज के पीछे एक 32 वर्षीय युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी है। मृतक के परिवारीजनों ने हत्या कर शव फैंकने का आरोप लगाया है। बताया गया कि आज बीएसएनएल एक्सचेंज के पीछे 32 वर्षीय राजू बाल्मीकि का शव मिला है। वह इसी क्षेत्र का रहने वाला है। क्षेत्र में चर्चा थी कि शराब पीने से उसकी मौत हुयी है क्योंकि इस क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार बड़ी तेजी के साथ फलफूल रहा है। कंजर जाति के लोग कच्ची शराब दहन से बनाते हैं, उस शराब के कारण भी मौत होने का संदेह लोगों की जुबां पर था जबकि मृतक के परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या कर शव यहां घर के पास पटक दिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।





