मथुरा। राष्ट्रीय नेतृत्व के आव्हान पर युवक कांग्रेंस द्वारा भू अधिग्रहण बिल के विरोध में चलाये जा रहें आन्दोलन के तहत किसानों द्वारा राष्ट्रपति के नाम लिखें गये चार हजार, पोस्टकार्डो को अखिल भारतीय युवक काग्रेंस कार्यालय में प्रस्तुत किया गया। जिलाध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने बताया कि सम्पूर्ण भारत से किसानों द्वारा लिखें गये पोस्टकार्डो को महामहिम राष्ट्रपति को सौपा जायेगा।
इस अवसर पर जिला युवक कांग्रेंस अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि ने कहा कि जबसे केन्द्र में मोदी सरकार आई है तभी से देश के किसानों को कानूनी प्रकियाओं में उलझाकर किसानों की भूमि हड़प कर पूजीपतियों को देने की साजिश रची जा रही हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेंस केन्द्र सरकार भू अधिग्रहण बिल कर अन्तिम समय तक विरोध करेगी। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में युवक कांग्रेस के बैनर तलें जिला इकाई द्वारा वृन्दावन, बाबूगढ़, छोटी आट्स, पटलौनी, औरंगाबाद, नौहझील, फिरोजपुरा सहित विभिन्न गाॅवों में काग्रेंस कार्यकर्ताओं ने किसानों की समस्याओं को सुना और उनसें उनकी समस्याओं से लेकर पोस्टकार्ड लिखवाकर एकत्रित किये। जिन्हें अब राष्ट्रीय नेतृत्व के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को सौंपा जायेगा। इस अभियान में मौ0 जिलानी कादिरी, यतेन्द्र मुकदम, दीपक करोतिया, रिन्कू चैधरी, हाजी साहवुदीन, हवीव शाहा, अनीश कुरैशी, अहमद आदिल, महेश सोनी, डा. राजा बाबू, शरमन अहमद, अशोक किराव, मुकेश धनगर, सलमान खान, विनेश सनवाल, दीपक चैहान, राजकुमार चैहान आदि थे।





