मोदी का पूतला दहन कर जताया आक्रोश
मथुरा। युवक काग्रेंस द्वारा दिल्ली में भट्टा पारसौल से भूमि अधिग्रहण के विरोध में किये गये प्रदर्शन पर पुलिस द्वारा किये गये लाठी चार्ज की युवक काग्रेंस ने कड़ें शब्दों में निन्दा की तथा इसके विरोध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतल दहन किया। युवक काग्रेंस कार्यकर्ता मथुरा लोकसभा अध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि के नेतृत्व में भरतपुर गेट पर एकत्रित हुए और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूतल दहन किया। इस अबसर पर कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए श्री बाल्मीकि ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार का किसान विरोधी चेहरा खुलकर सामने आ गया है सरकार पूजी पतियों के इशारे पर किसानों को बर्बाद करने पर तुली हैं। काग्रेंस इसे बर्दाश्त नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि युवक काग्रेस द्वारा भूमि अधिग्रहण के विरोध में युवक काग्रेंस द्वारा दिल्ली में शान्ति पूर्ण प्रदर्शन कर रहें युवा वर्ग पर पुलिस प्रशासन ने मोदी सरकार के इशारे पर जिस तरह लाठी चार्ज कर अत्याचार किया है उसकी जितनी निन्दा की जाये कम हैं। मौं0 जिलानी कादरी, साबुदीन, मनोज गौड़, राजू फारूकी, निमाई पंडित, सुरेन्द्र गोस्वामी, उमेश भारद्वाज, ने कहा कि मोदी सरकार अब पतन के रास्ते पर चल पड़ी है और इसके द्वारा किसानों के विरोध में लाया गया भूमि अधिग्रहण इसके पतन का कारण बनेगा। पूतला दहन करने वालों में विपिन गोला, सकील कुरैशी, सलीम कुरैशी, दीपक करोतिया, रिन्कू चैधरी, डा. आशुतोष भारद्वाज, उमाशंकर शर्मा, मुकेश धनगर, जुगुन खान, आनन्द शर्मा, अबीब शाह, दिनेश साहा, दिनेश सलवाल, ताहिर खान, आदिल खान, अनिश कुरैशी, पवन शर्मा, रामकुमार सैनी आदि थे।





