मथुरा। जिला युवक काग्रेंस द्वारा डीजल पैट्रोल मूल्य वृद्वि के विरोा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पुतला पफूक कर प्रिदशन किया गया। युवक काग्रेंस के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष विक्रम वाल्मीकि के नेतृत्व में तिलकद्वारा पर एकत्रित हुए और केन्द्र सरकार विरोाी नारे लगाने के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का प्रतमीकात्मक पुतला पफूंका। इस अवसर पर विक्रम वाल्ज्मीकि ने कहा कि एक माह के अन्तराल में केन्द्र सरकार ने दूसरी वार पैट्रोल व डीजल के मूल्यों में भारी वृद्वि की हैं। जिससें गरीब, मजदूर और किसान भारी हतात है आम जनमानस त्राहि त्राहि करने लगा हैं। विक्रम वाल्मीकि ने कहा कि केन्द्र में मोदी सरकार बनने के बाद कई बार में बहुत कम मात्रा में कीमतों में कमी होनेे पर इसका श्रेय अपने को दिया था जबकि दो वार में ही भारी वृद्वि कर केन्द्र सरकार ने आम जनमानस की कमर तोड़ दी हैं। देश की जनता के सामने केन्द्र सरकार पोल खुल चुकी हैं। प्रधानमंत्री केवचल पूरा घ्यान विदेश घूमनें में लगा रहे है जैसे कि विदेशों में घूमनें से ही भारत की हालत स्वयं सुार जायेगी। मोदी का 56 इंच की सीना अब नजर नहीं आ रहा हैं। शहीदों के एक सिर के बदलें तीन सिर लाने के दावे भी अब खोखलें सिद्व हो रहे हैं। सरकार द्वारा आम जनमानस को पूरे पैसे देकर गैस जैसी बस्तु पर दी जाने वाली सब्सिडी भी समय से प्राप्त नहीं हो पा रही है वहीं ओला वृष्टि के चलते किसान की हालत दयनीय हैं। दूसरी और केन्द्र सरकासर भूमि अािग्रहण विल लाकर किसानों की जमीन हथियाकर पूजीपतियों को लाभ पहुंचाने पर अड़ी हैं। विक्रम वाल्मीकि ने कहा कि मोदी सरकार का एक साल का कार्यकाल विपफल साबित हुआ हैं। जनमानस से उसका विश्वास खत्म हो गया हैं। कांग्रेंस केन्द्र सरकार की जनविरोाी नीतियों के विरूद्व निरन्तर सघर्ष करती रहेगी। पुतला दहन करने वालों में जिलानी कादिरी, संजय शर्मा, यतीन्द्र मुकदम, दीपक वर्मा, ठाकुर बिहारीलाल, हरप्रसाद शर्मा, बन्टी, सिछदकी, दीपक करोतिया, महेश सोनी, सुनील श्रीवास्तव, मनोज गौड़, राजू पफारूकी, नीलम कुलश्रेष्ठ, कमलनेश चैारी, विजय चतुर्वेदी, आदिल खान, हाजी साबुददीन चैारी, पप्पू गोला आदि थे।





