युवक की लाश मिली

मथुरा। दिल्ली से टेªन से आ रहे युवक की लाश पड़ी मिली। मिली जानकारी के अनुसार गौतम सिंह निवासी जे0पी0 नगर खंदारी जनपद आगरा का 21 वर्षीय पुत्र दिल्ली से आगरा के लिए ट्रेन से रवाना हुआ था। जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनो को चिंता हुई। जी0आर0पी0 पुलिस से उन्हें उनके पुत्र की लाश विल्लोचपुरा के समीप रेलवे लाइन पर पड़ी मिलने की सूचना मिली। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंच गये। पुलिस को मृतक की जेब से दो टिकिट मिली है। टिकिटो के आधार पर मृतक के पिता गौतम सिंह अपने पुत्र की हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने युवक के शव को परीक्षण के लिए शव विच्छेदन गृह भेज दिया।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti