युवक को गोली मारी

मथुरा। थाना जमुनापार अंतर्गत लक्ष्मी नगर स्थित जिम वाली गली में नामजद सहित आधा दर्जन लोगों ने हथियारों से लैस होकर घर में घुसकर जान से मारने की नीयत से एक युवक पर तमंचे से फायर किया जिससे वह घायल हो गया। इसके बाद भी हमलावरों का गुस्सा शांत नहीं हुआ और इन लोगों ने ईंट-पत्थर फैंककर जान से मारने को धमकाया। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार भूरी सिंह पुत्र छोटेलाल के घर पर जितेन्द्र उर्फ जीतू पुत्र रामवीर जो इस क्षेत्र का है आदि छह लोागों व दो अन्य ने भूरी सिंह के पुत्र दीपक पर फायरिंग की जिससे वह घायल हो गया। इन लोगों ने मारपीट भी की और जाते-जाते ईंट-पत्थर फैंके। इस संबंध में रिपोर्ट दर्ज करायी गयी है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti