युवक को जबरन टैम्पो से उतार कर करवाएं हस्ताक्षर

सरे सांय अपहरण की सूचना पर मचा था हड़कम्प

मथुरा। मथुरा से राया लौट रहे मुनीव को अज्ञात लोगों ने मांट ब्रांच गंग नहर के पास से टैम्पो से उतार कर ले गए और कागजातों पर हस्ताक्षर कराने के बाद छोड़ दिया। मुनीव के अपहरण की सूचना से अफरा तफरी मच गयी। घटना की सूचना थाना राया पुलिस को दे दी है। पुलिस मामलें की जांच कर रही है।

राया के गांव थना अमर सिंह निवासी देवेन्द्र कुमार सिंह रविवार रात को मथुरा से टैम्पों बैठ कर घर लौट रहा था तभी मांट ब्रांच गंग नहर के समीप अज्ञात लोगों ने कार को सामने लगा कर टैम्पो को रूकवा लिया और देवेन्द्र को टैम्पो से उतार कर अलग ले गए सूचना मिलते ही हड़कम्प मच गया और मौके पर थाना प्रभारी संजीव चैहान मयफोर्स के साथ पहुंच गए। बताया गया कि देवेन्द्र से उक्त लोगों ने कई कागजातों पर हस्ताक्षर करवा लिए है। देवेन्द्र राया निवासी बालकिशन अग्रवाल के यहां पर कार्य करता है। उक्त लोगों को शक था कि टैम्पों में बैठ कर बालकिशन का लडका विशाल आ रहा है तो उसकों उठाने की योजना थी लेकिन जब टैम्पो में विशाल नहीं मिला तो वह देवेन्द्र को उठा कर ले गए। घटना के संबंध में बालकिशन अग्रवाल ने बताया कि उक्त लोग धमकी दे गए कि दो चार दिन में घटना का अंजाम भुगतना होगा। इस प्रकरण में सत्ता पार्टी के नेता का भी हाथ माना जा रहा है। घटना के संबंध में पुलिस को अवगत करा दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है जो भी आवश्यक होगा कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti