मथुरा। थाना राया क्षेत्र के ग्राम विचपुरी के पास मैजिक चालक ने भैंस स्वामी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसें सडक किनारे उतार कर उसकी भैंस को लेकर भाग गया। होश होने पर भैंस स्वामी ने घटना की रिपोर्ट मैजिक के अज्ञात चालक के विरूद्व दर्ज कराई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार सुरेश चन्द्र पुत्र लालसिंह निवासी ग्राम जयसिंह पुरा थाना गोबिन्द नगर ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि विगत दिवस वह विचपुरी पैठ से भैंस को खरीद कर मैजिक में रखकर मथुरा ला रहा था कि रास्तें में मैजिक चालाक ने उसें रास्तें में खाने वस्तु में कुछ मिलकर खिला दिया जिससें वह बेहोश हो गया और मैजिक चालक उसें रास्ते में उतार कर भैंस को लेकर भाग गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी हैं।





